10 August 2026
By: Aaj Tak Auto
सोचिए, शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर दौड़ रहा हो, लेकिन उसे चलाने के लिए न ड्राइविंग लाइसेंस की झंझट हो और न ही RC बनवाने का खर्च.
Photo: ITG
इतना ही नहीं, कीमत भी इतनी कम कि पेट्रोल स्कूटर खरीदने से पहले एक बार जरूर सोचने पर मजबूर कर दे.
Photo: honda.com
ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन जिनका पावर आउटपुट 250W से कम है और जिनकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा से कम है उनके लिए DL और RC की जरूरत नहीं होती है.
Photo: Riverindie.com
आज हम आपको ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताएंगे जो इस कैटेगरी में आते हैं. ये स्कूटर डेली यूज के लिए बेस्ट हैं और बेहद किफायती हैं. देखें लिस्ट-
Photo: Riverindie.com
ओकिनावा लाइट में 1.25 kWh की बैटरी और 250W का मोटर दिया है. ये स्कूटर 60 किमी की रेंज देता है और इसे फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है.
Photo: okinawascooters.com
Ryder में कंपनी ने 250 वॉट का मोटर दिया है. 1.7kW के बैटरी से लैस ये स्कूटर 120 किमी की रेंज देता है. इसकी बैटरी को चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है.
Photo: gemopai.com
Yulu Wynn में 19.3Ah की बैटरी पैक दिया गया है जो 68 किमी की रेंज देता है. इसे आप स्मार्टफोन से कनेक्ट कर स्टार्ट कर सकते हैं. ये कीलेस स्कूटर है.
Photo: yulu.bike
Roamy में कंपनी ने 250 वॉट का BLDC मोटर दिया है. ये स्कूटर 100 किमी की रेंज देता है. इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 4-5 घंटे का समय लगता है.
Photo: esprinto.in
इस स्कूटर में कंपनी ने 1.5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 60 से 90 किमी तक की रेंज देता है.
Photo: Zelioebikes.com
Komaki XGT KM में 60V28Ah की बैटरी दी गई है. जो सिंगल चार्ज में 60 से 65 किमी की रेंज देता है. इसे चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटा लगता है.
Photo: komaki.in