12 Aug 2026
By: Aajtak Auto
निसान मोटर्स के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 218 फीसदी बढ़ गई है.
Video: Nissan
इसकी बड़ी वजह निसान के पोर्टफोलियो का बड़ा होना है. जहां एक साल पहले कंपनी के पोर्टफोलियो में सिर्फ एक कार थी अब यहां तीन हो चुकी हैं.
Photo: nissan.in
जुलाई में लॉन्च हुई निसान टेकटॉन (Nissan Tekton) कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है. जुलाई में निसान ने कुल 4518 कारें बेची हैं.
Photo: nissan.in
जुलाई 2025 में कंपनी ने 1420 कारें बेची थीं. वहीं जून में कंपनी ने 3006 कारें बेची थी. यानी मंथ-ऑन-मंथ 50.30 फीसदी की ग्रोथ है.
Photo: nissan.in
निसान टेकटॉन ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी 1670 यूनिट्स जुलाई 2026 में बिकी हैं, जो इसकी सेल का पहला महीना है.
Photo: nissan.in
वहीं निसान मैग्नाइट कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी 1462 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं.
Photo: nissan.in
निसान ग्रेवाइट की 1386 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं. ये कार भी पिछले साल नहीं आती थी. ये सबसे सस्ती 7 सीटर कार है.
Photo: nissan.in
जून में ग्रेवाइट की 1839 यूनिट्स कंपनी ने बेची थी. यानी जुलाई में ग्रेवाइट की सेल 25 फीसदी कम हुई है.
Photo: nissan.in
कुल मिलाकर टेकटॉन निसान के लिए वरदान साबित हो सकती है. हालांकि, इसकी सिस्टर यानी रेनो डस्टर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है.
Photo: nissan.in