24 September 2026
By: Aaj Tak Auto
जापानी कार निर्माता कंपनी Nissan ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Nissan Pixo से पर्दा उठा दिया है.
Photo: Nissan.com
इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को ख़ास तौर पर सिटी राइड्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत का ऐलान साल के अंत तक किया जाएगा.
Photo: Nissan.com
Nissan Pixo की लंबाई 3,796 मिमी और चौड़ाई 1,790 मिमी है. कार को चार लोगों के बैठने के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
Photo: Nissan.com
इसकी खासियत यह है कि पीछे की सीटों को अलग-अलग स्लाइड किया जा सकता है. जिसे यूजर अपने जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकता है.
Photo: Nissan.com
पीछे की सीटें अपनी जगह पर रहने पर Pixo में 356 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें चार्जिंग केबल रखने के लिए अलग से 50 लीटर का कंपार्टमेंट दिया गया है.
Photo: Nissan.com
इसके अलावा केबिन के अलग-अलग हिस्सों में कुल 18 लीटर के स्टोरेज स्पेस भी दिए गए हैं. जिसमें यूजर अपने जरूरत का सामान रख सकता है.
Photo: Nissan.com
Nissan Pixo में 60 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 259 km तक की रेंज दे सकती है.
Photo: Nissan.com
इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट यानी LFP बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. Nissan की किसी यूरोपीय कार में पहली बार LFP बैटरी दी गई है.
Photo: Nissan.com
चार्जिंग के लिए इसमें 11 kW AC चार्जर का सपोर्ट मिलता है. वहीं, 50 kW DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी को 28 मिनट में 80% चार्ज किया जा सकता है.
Photo: Nissan.com
टेक्नोलॉजी के मामले में भी Nissan Pixo काफी एडवांस है. इसमें ड्राइवर के लिए 7-इंच का डिस्प्ले और इसके साथ 10-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है. इं
Photo: Nissan.com
इंफोटेनमेंट सिस्टम में गूगल बिल्ट-इन मिलता है. कार में Gemini वॉयस असिस्टेंस भी दिया गया है, जो 16 भाषाओं और उनके अलग-अलग डायलेक्ट्स को सपोर्ट करेगा.
Photo: Nissan.com
Pixo में Face ID फीचर भी दिया गया है, जो अलग-अलग ड्राइवरों को पहचानकर उनकी पसंद के मुताबिक सेटिंग्स लोड कर सकता है.
Photo: Nissan.com
Pixo में वन-पेडल तकनीक को भी स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है. यानी एक्सेलेरेटर से ही कार की रफ्तार बढ़ाने, घटाने या पूरी तरह रोकने की सुविधा मिलती है.
Photo: Nissan.com
इससे धीमी रफ्तार वाले ट्रैफिक में बार-बार एक्सेलेरेटर और ब्रेक के बीच पैर बदलने की जरूरत कम हो जाती है. जिससे ड्राइविंग में थकान कम होती है.
Photo: Nissan.com