धांसू सेफ्टी... दमदार इंजन, आ रही नई SUV! सलमान भी करते हैं सवारी

15 April 2026

By; Aaj Tak Auto

निसान की बड़ी तैयारी

जापानी कार निर्माता कंपनी निसान भारतीय बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी ने हाल ही में 7-सीटर कार Gravite को लॉन्च किया था.

Photo: Nissan.com

Nissan Patrol

अब ख़बर आ रही है कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी दमदार एसयूवी Nissan Patrol को लॉन्च करने की तैयारी में है.

Photo: Nissan.com

संभावनाओं की तलाश

ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार निसान अपनी इस एसयूवी के भारतीय बाजार में पेश करने की संभावनाओं को तलाश रही है.

Photo: Nissan.com

CBU रूट से आएगी SUV

रिपोर्ट में कंपनी के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गिलौम कार्टियर के हवाले बताया गया है कि, निसान भारत में CBU रूट से Patrol को लाने की तैयारी कर रही है.

Video: Insta/@nissan

क्या होता है CBU रूट

कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) उसे कहते हैं जिसमें किसी वाहन को पूरी तरह तैयार स्थिति में दूसरे देशों से आयात किया जाता है.

Photo: Nissan.com

2,500 कारों की अनुमति

भारत में हर साल 2,500 गाड़ियों तक बिना एक्स्ट्रा होमोलोगेशन के इंपोर्ट करने की अनुमति है, और कंपनी इसी रास्ते को अपनाने पर विचार कर रही है.

Video: ITG

डीलर्स में भी उत्साह

कंपनी ने अपने डीलर पार्टनर्स से भी Patrol की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा की है. डीलर्स इस SUV को लेकर उत्साहित बताए जा रहे हैं.

Video: Insta/@nissan

ग्लोबल मार्केट में धूम

दरअसल, ग्लोबल मार्केट में निसान की ये फ्लैगशिप एसयूवी खूब पसंद की जाती है. ख़ासकर UAE के बाजार में इसकी खूब डिमांड है.

Photo: Nissan.com

सलमान भी करते हैं सवारी

यहां तक कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान भी इस एसयूवी के फैन हैं. साल 2023 में जब सलमान को धमकियां मिल रही थीं, उस वक्त उन्होंने Patrol को  इंपोर्ट किया था.

Photo: ITG

बुलेट-प्रूफ है कार

हालांकि सलमान की इस एसयूवी को ख़ास तौर पर कस्टमाइज करके इसे बुलेट-प्रूफ बनाया गया था. ताकि उनकी सुरक्षा में कोई कसर न रहे.

Photo: ITG

कैसी है निसान पेट्रोल

Nissan Patrol की बात करें तो इसका इतिहास काफी पुराना है, ये एसयूवी ग्लोबल मार्केट में तकरीबन 75 सालों से शानदार प्रदर्शन कर रही है.

Photo: Nissan.com

इंजन और पावर

Patrol में कंपनी ने 5.6 लीटर की क्षमता का V8 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 405hp की पावर और 560Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Nissan.com

छोटा इंजन भी आता है

इसका सिक्सथ जेनरेशन मॉडल ग्लोबल मार्केट में बेचा जा रहा है. इसका एक वेरिएंट 4.0-लीटर V6 पेट्रोल छोटे इंजन के साथ भी आता है, जो UAE में उपलब्ध है.

Photo: Nissan.com

कितनी बड़ी है SUV

निसान पेट्रोल की लंबाई 5,140 मिमी, चौड़ाई 1,995 मिमी, उंचाई 1,940 मिमी और इसमें 3,075 मिमी का व्हीलबेस और 238 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

Photo: Nissan.com

मिलते हैं ये फीचर्स

140 लीटर के फ्यूल टैंक से लैस इस एसयूवी में लैदर स्टीयरिंग/गियरनॉब, आउटसाइड एयर ट्रेंप्रेचर डिस्प्ले, मैप पॉकेट, टिकट होल्डर के साथ सन-वाइज़र जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Nissan.com

सेकेंड रो के लिए भी स्क्रीन

इसके सेकंड रो यानी दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए 7 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है.

Photo: Nissan.com

धांसू सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के तौर पर इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर सीट बेल्ट्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, हिल डिसेंट कंट्रोल, लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है.

Photo: Nissan.com

सेफ्टी है मजबूत

एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन सिस्टम (SIPS), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), हिल होल्ड कंट्रोल, पार्किंग सेंसर इसे और बेहतर बनाते हैं.

Photo: Nissan.com

Read Next