जीरो ग्रैविटी AI सीट, फ्रिज, शानदार केबिन! लॉन्च होते ही इस EV पर टूट पड़े लोग

18 April 2026

By; Aaj Tak Auto

Nissan NX8

निसान ने एक बार फिर SUV सेगमेंट में बड़ा दांव खेला है. अपने चीनी साझेदार Dongfeng के साथ मिलकर कंपनी ने नई NX8 एसयूवी लॉन्च की है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

चलता-फिरता टेक लाउंज

यह SUV सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि एक चलता-फिरता टेक लाउंज है, जो फैमिली के डेली लाइफ और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

8,500 यूनिट बुक 

Nissan NX8 के लॉन्च होते ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में ही इसके 8,500 यूनिट बुक हो गए हैं.

Photo; dongfeng-nissan.com.

N सीरीज का तीसरा मॉडल

NX8, निसान की नई N सीरीज का तीसरा मॉडल है. इससे पहले N6 प्लग-इन हाइब्रिड और N7 इलेक्ट्रिक सेडान आ चुकी हैं.

Video dongfeng-nissan.com.

N सीरीज का तीसरा मॉडल

कंपनी इसे 'परफेक्ट फैमिली SUV' के तौर पर पेश कर रही है. इसमें डेली लाइफ की जरूरतों के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

SUV का साइज

इसकी लंबाई 4870 मिमी, चौड़ाई 1920 मिमी, ऊंचाई 1680 मिमी और इसमें 2,917 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. लंबा व्हीलबेस केबिन को ज्यादा स्पेस देता है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

कैसा है डिज़ाइन

डिजाइन की बात करें तो इसमें Nissan का V-Motion स्टाइल मिलता है. फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल, फुल-विड्थ LED DRL और स्प्लिट हेडलैंप दिए गए हैं.

Photo; dongfeng-nissan.com.

पीछे से कैसी है SUV

पीछे की तरफ स्लिम OLED टेललाइट्स और फ्लश डोर हैंडल इसे मॉडर्न और एयरोडायनामिक बनाते हैं.

Photo; dongfeng-nissan.com.

अंदर से पूरी तरह टेक लाउंज

NX8 का केबिन किसी लग्जरी लाउंज जैसा लगता है. इसमें दो 15.6 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. 

Photo; dongfeng-nissan.com.

स्नैपड्रैगन (8295P) चिपसेट

यह सिस्टम क्वॉलकम स्नैपड्रैगन (8295P) चिपसेट से ऑपरेट होता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहती है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

आराम में कोई समझौता नहीं

इस SUV में जीरो ग्रैविटी सीट्स दी गई हैं, जिनमें मसाज, हीटिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. सीट्स AI बेस्ड सिस्टम के साथ आती हैं, जो लंबी यात्रा में थकान कम करती हैं. 

Photo; dongfeng-nissan.com.

AI फ्रंट सीट

फ्रंट सीट्स को पूरी तरह पीछे झुकाकर लाउंज जैसा बनाया जा सकता है. पीछे बैठने वालों के लिए भी वही लग्जरी दी गई है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

पीछे के सीट पर भी आराम

रियर सीट्स में भी मसाज, हीटिंग, वेंटिलेशन और फुल रिक्लाइन का ऑप्शन है. इसके साथ मोशन सिकनेस कम करने की टेक्नोलॉजी और AI एयरफ्लो सिस्टम भी दिया गया है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

फीचर्स जो चौंका देंगे

NX8 में 25 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, चार जोन में AI वॉयस कंट्रोल और एक खास फ्रिज भी दिया गया है, जो -6°C से 55°C तक ठंडा या गर्म कर सकता है. 

Photo; dongfeng-nissan.com.

पेट प्रोटेक्शन मोड

इसमें पेट प्रोटेक्शन मोड भी है, जो कार में पालतू जानवर होने पर केबिन का तापमान कंट्रोल करता है और ड्राइवर को अलर्ट करता है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

सेफ्टी में भी हाईटेक

सेफ्टी के लिए इसमें 29 सेंसर दिए गए हैं, जिसमें LiDAR यूनिट भी शामिल है. यह एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम को बेहतर बनाता है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

क्लाउड शिल्ड बैटरी

इसमें क्लाउड शिल्ड बैटरी 2.0 सिस्टम दिया गया है, जिसमें 146 सेफ्टी चेक और 24 घंटे मॉनिटरिंग होती है. बॉडी में हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

पावर और रेंज

NX8 दो पावरट्रेन ऑप्शन में आती है. पहला फुली इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसका 81 kWh बैटरी पैक 650 किमी रेंज देता है. यह SUV सिर्फ 12 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

हाइब्रिड वर्जन

दूसरा एक्सटेंडेड रेंज हाइब्रिड वर्जन है, जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. यह 310 किमी तक EV मोड में चलता है और कुल मिलाकर 1450 किमी रेंज देता है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

इतनी है कीमत

इस SUV की कीमत 149,900 युआन (करीब 20.5 लाख रुपये) से शुरू होती है. इतने बड़े साइज, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के हिसाब से यह काफी वैल्यू फॉर मनी मानी जा रही है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

क्या भारत आएगी SUV

भारत में निसान आने वाले समय में नई Tekton एसयूवी लाने की तैयारी में है. इसके अलावा इसी प्लेटफॉर्म पर 7-सीटर SUV भी आ सकती है.

Photo; dongfeng-nissan.com.

Read Next