सबसे सस्ती 7 सीटर का कमाल, 129% बढ़ गई इस कंपनी की सेल

16 July 2026

By: Aajtak Auto

बढ़ रहा पोर्टफोलियो 

निसान लंबे समय तक भारतीय बाजार में सिर्फ एक कार बेचती रही है. हालांकि, अब कंपनी का पोर्टफोलियो बड़ा हो गया है. 

Photo: nissan.in

तीन मॉडल बेच रही कंपनी

ब्रांड के पास अब तीन कारें है, जिसमें से एक तो कुछ दिनों पहले ही जुड़ी है. कंपनी के पास मैग्नाइट, ग्रेवाइट और टेकटॉन है.

Photo: nissan.in

TEKTON की हुई एंट्री 

टेकटॉन को तो कंपनी ने जुलाई में ही लॉन्च किया है. हालांकि, ग्रेवाइट पिछले काफी समय से कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा है.

Photo: nissan.in

ग्रेवाइट ने बढ़ाई सेल

इसका फायदा ब्रांड को होता दिख रहा है. जून 2026 की सेल में निसान ग्रेवाइट ब्रांड की टॉप सेलिंग कार है. कंपनी ने इसकी 1839 यूनिट्स जून में बेची हैं. 

Photo: nissan.in

कितनी हुई है सेल?

मई 2026 में कंपनी ने इस कार की 1283 यूनिट्स को बेचा था. वहीं जून में निसान मैग्नाइट की 1167 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं. 

Photo: nissan.in

निसान की कुल सेल

ओवरऑल सेल की बात करें, तो कंपनी ने कुल 3006 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल जून में कंपनी ने सिर्फ 1313 यूनिट्स को बेचा था. 

Photo: nissan.in

129% का इजाफा 

यानी ईयर-ऑन-ईयर निसान की सेल 129 फीसदी बढ़ी है. हालांकि, मई 2026 में कंपनी ने 2,948 यूनिट्स बेची थीं. 

Photo: ITG

कितनी है कीमत? 

निसान ग्रेवाइट देश में मिलने वाली सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. इसकी कीमत 5,73,400 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: nissan.in

दूसरी कारों की कीमत

वहीं निसान मैग्नाइट की कीमत 5,65,000 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. हाल में लॉन्च हुई निसान टेकटॉन की कीमत 10.49 लाख से शुरू होती है.

Photo: nissan.in

Read Next