600KM रेंज, 'क्यूट' लुक! पेश हुई नई इलेक्ट्रिक कार JUKE

15 April 2026

By; Aaj Tak Auto

Nissan Juke EV

निसान ने जापान में अपने विज़न इवेंट के दौरान थर्ड जेनरेशन Juke EV से पर्दा उठा दिया है. इस इलेक्ट्रिक कार का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था.

Photo: Nissan.com

पहली बार EV अवतार

साल 2010 में पहली बार लॉन्च हुई Juke को अब तक यूरोप में 15 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं. अब कंपनी इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में लेकर आई है.

Photo: Nissan.com

यूनिक डिज़ाइन

थर्ड जनरेशन Juke अपने पुराने यूनिक डिज़ाइन लैंग्वेज को बरकरार रखती है, लेकिन इसमें पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है. 

Photo: Nissan.com

क्या कहती है कंपनी

निसान का कहना है कि Juke हमेशा से बोल्ड डिजाइन और अलग थॉट का सिंबल रही है. अब वही सोच EV अवतार में भी देखने को मिलेगा.

Photo: Nissan.com

नए प्लेटफॉर्म पर तैयार

यह नई जूक EV उसी CMF-EV प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिस पर नई लीफ EV बनाई गई है. इसका प्रोडक्शन ब्रिटेन के संडरलैंड प्लांट में होगा.

Photo: Nissan.com

बैटरी ऑप्शन

नई Juke EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे. पहला 52 kWh और दूसरा 75 kWh का होगा. कंपनी ने अभी इसकी पूरी डिटेल साझा नहीं की है.

Photo: Nissan.com

ड्राइविंग रेंज

Leaf EV में 52 kWh बैटरी के साथ करीब 436 किमी की रेंज मिलती है, जबकि 75 kWh बैटरी के साथ यह रेंज 622 किमी तक जाती है. Juke EV से भी ऐसी ही उम्मीद है.

Video: Insta/Nissan

इंटीरियर

नई Juke EV के इंटीरियर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका केबिन नई लीफ EV जैसा ही होगा. 

Photo: Nissan.com

एडवांस फीचर्स

इसमें दो 14.3 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती हैं, जिसमें एक ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए होगा.

Photo: Nissan.com

कब होगी लॉन्च

निसान जल्द ही इस कार का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू करने वाली है. यह कार साल 2027 की मध्य में बिक्री के लिए लॉन्च की जाएगी.

Photo: Nissan.com

क्या भारत आएगी कार

इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा या नहीं इसके बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. 

Photo: Nissan.com

Read Next