सबसे सस्ती 7-सीटर पर बंपर डिस्काउंट, इतने हजार की होगी बचत 

11 Sep 2026

By: Aajtak Auto

कम बजट में 7-सीटर

बड़ी फैमिली है और एक बजट 7-सीटर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार पर आप विचार कर सकते हैं. 

Photo: nissan.in

Nissan Gravite

हम बात कर रहे हैं निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) की, जो फिलहाल भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. 

Photo: nissan.in

85 हजार तक की बचत 

इस कार पर 85 हजार रुपये तक का बेनिफिट कंपनी ऑफर कर रही है. निसान की ये कार रेनो ट्राइबर का रिबैज्ड वर्जन है. 

Photo: nissan.in

कितनी है कीमत? 

हालांकि, निसान ने इसकी कीमत रेनो ट्राइबर से कम रखी है. ये कार (विसिया मैन्युअल) 5,73,400 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. 

Photo: nissan.in

CNG भी मिलेगा 

वहीं ग्रेवाइट के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत 7.95 लाख रुपये से शुरू है. सीएनजी किट के लिए 86 हजार रुपये और देने होंगे. 

Photo: nissan.in

अर्ली बुकिंग ऑफर भी है

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कार के ऑफर्स लिस्ट हैं. सितंबर 2026 के ऑफर्स की बात करें, तो कार पर 50 हजार तक का अर्ली बुकिंग ऑफर है. 

Photo: nissan.in

कब तक मिलेगा फायदा

कार पर 20 हजार रुपये तक का कैश या एक्सेसरीज ऑफर और 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इसका फायदा 21 सितंबर तक की बुकिंग पर ही मिलेगा. 

Photo: nissan.in

6 एयरबैग की सेफ्टी 

निसान की इस कार के बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग की सेफ्टी, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, 50-50 फोल्डिंग थर्ड रो मिलती है. 

Photo: nissan.in

इंजन और पावर 

कार में 1.0 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 71 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

Photo: nissan.in

Read Next