8 June 2026
B: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में ज्यादा स्पेस और सीटिंग कैपिसिटी वाली कारों की मांग हमेशा से रही है. इस बीच सबसे सस्ती 7-सीटर कार महंगी हो गई है.
Photo: Hyundai.com
निसान ने Gravite लॉन्च के कुछ महीनों बाद इस एमपीवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. दरअसल Gravite की इंट्रोडक्टरी प्राइस की समय सीमा अब खत्म हो चुकी है.
Photo: Nissan.co.in
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार के तौर पर मशहूर Nissan Gravite को कंपनी ने 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था.
Photo: Nissan.co.in
लेकिन अब इसकी कीमत में तकरीबन 18,400 रुपये तक का इजाफा हो गया है. अब इसकी शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये हो गई है.
Photo: Nissan.co.in
कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर कीमतों में इजाफा किया है. सबसे ज्यादा 18,400 रुपये की बढ़ोतरी N-Connecta वेरिएंट्स में हुई है.
Photo: Nissan.co.in
इसके अलावा Tekna सीएनजी मैनुअल, LE मैनुअल और पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें 17,000 रुपये तक बढ़ाई गई हैं.
Photo: Nissan.co.in
वहीं N-Connecta पेट्रोल ऑटोमेटिक (AMT) वेरिएंट्स अब पहले के मुकाबले 15,000 रुपये महंगे हो गया है.
Photo: Nissan.co.in
दूसरी ओर Acenta पेट्रोल MT और Acenta CNG MT वेरिएंट्स की कीमतों में 9,400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Photo: Nissan.co.in
Nissan Gravite में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Nissan.co.in
ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसके अलावा ये कार CNG ऑप्शन में भी आती है.
Photo: Nissan.co.in
Gravite में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है.
Photo: Nissan.co.in
इसके केबिन में ड्यूल-टोन थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम अहसास देता है. साथ ही इसमें कई स्मार्ट स्टोरेज स्पेस और आरामदायक सीटें भी मिलती हैं.
Photo: Nissan.co.in
इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 19.3 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि AMT वेरिएंट 19.6 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है.
Photo: Nissan.co.in
Gravite एक 7-सीटर एमपीवी है, जिसे परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें फ्लेक्सिबल सीटिंग लेआउट मिलता है.
Photo: Nissan.co.in
जिससे जरूरत के अनुसार सीटों को फोल्ड करके अधिक सामान रखने की जगह बनाई जा सकती है. Triber पर बेस्ड ये कार कंपनी की सेल्स में अहम भूमिका निभाती है.
Photo: Nissan.co.in