6 लाख से कम दाम? कल लॉन्च होगी सस्ती 7-सीटर फैमली कार

16 Feb 2026

Credit: Credit Name

फैमिली कार्स की डिमांड

भारतीय कार बाजार में 7 सीटों वाली किफायती गाड़ियों की मांग हमेशा से रही है. और इस मामले में MPV कारों को सबसे मुफीद माना जाता है.

Video: ITG

चाहिए ज्यादा स्पेस

बड़ी फैमिली, राइड-शेयर ऑपरेटर या फिर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग, सभी को ऐसी कार चाहिए जिसमें ज्यादा लोग आराम से बैठ सकें.

Photo: ITG

Nissan Gravite

इसी जरूरत को समझते हुए Nissan अपनी नई 7-सीटर कार Nissan Gravite को कल लॉन्च करने जा रही है. इस कार को कंपनी के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है.

Photo: ITG

समझें टैक्स सिस्टम

Gravite की अहमियत समझने के लिए भारतीय टैक्स सिस्टम को समझना जरूरी है. भारत में चार मीटर से कम लंबाई वाली कारों पर टैक्स कम लगता है.

Photo: Nexaexperience.com

कम कीमत में आती हैं कारें

यही कारण है कि, कंपनियां इन्हें कम कीमत पर पेश कर पाती हैं. इसलिए सब-4 मीटर एमपीवी सेगमेंट तेजी से उभरा है.

Photo: Nexaexperience.com

ज्यादा सीट, कम कीमत

इसमें 7 सीटों की सुविधा मिलती है, लेकिन बड़ी एमपीवी जैसी ऊंची कीमत नहीं चुकानी पड़ती. ग्रेवाइट इसी फॉर्मूले पर फिट बैठती नजर आ रही है.

Photo: Nexaexperience.com

भारत में बनेगी कार

निसान ग्रेवाइट का निर्माण भारत में ही किया जाएगा. यह कार CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर पहले से Renault की ट्राइबर बनी हुई है.

Photo: Screengrab

मिलेगा नया लुक

हालांकि निसान इस कार को अपनी अलग पहचान देना चाहती है. उम्मीद है कि इसमें बिल्कुल नया लुक और डिज़ाइन देखने को मिलेगा.

Photo: Screengrab

जारी हुआ टीजर

जारी हुए टीजर में नया फ्रंट लुक देखने को मिला है. जिसमें बोल्ड ग्रिल, नए हेडलैंप्स, बदले हुए बंपर और खास डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं.

Photo: Screengrab

मिलेगा ये इंजन

इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. गियरबॉक्स के तौर पर इसमें मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन दिए जाएंगे. 

Photo: Screengrab

फीचर्स

इसमें बड़ी ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, पार्किंग सेंसर्स, मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID), मल्टीपल एयरबैग की सुविधा दी जा सकती है.

Photo: Screengrab

क्या होगी कीमत

कंपनी ग्रेवाइट को करीब 6 लाख रुपये में लॉन्च कर सकती है. जिस कार पर ये बेस्ड है यानी मौजूदा रेनॉ ट्राइबर की कीमत 5.76 लाख रुपये है.

Photo: Screengrab

कम कीमत रखना चैलेंज

अगर निसान इस प्राइस रेंज को बनाए रखने में सफल रहती है, तो ग्रेवाइट प्रीमियम हैचबैक और बड़ी एमपीवी के बीच एक मजबूत विकल्प बन सकती है.

Photo: Screengrab

अपग्रेड करने का मौका

कई ग्राहकों के लिए यह छोटी कार से सीधे एक फुल थ्री-रो फैमिली कार में अपग्रेड करने का अच्छा मौका साबित हो सकता है.

Photo: Screengrab

Read Next