04 Nov 2026
By: Aajtak Auto
इस दिवाली नई कार खरीद रहे हैं, तो निसान ने गजब का ऑफर निकाला है. कंपनी अपनी चुनिंदा कारों के साथ फ्री में सीएनजी लगाकर दे रही है.
Photo: nissan.in
ये ऑफर सीमित समय के लिए है. कंपनी अपनी दो कारों के साथ गवर्नमेंट अप्रूव सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट फ्री दे रही है.
Photo: nissan.in
यानी आपको इन किट्स के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. ये ऑफर ब्रांड की मैग्नाइट एसयूवी और ग्रेवाइट एमपीवी पर मिलेगा.
Photo: nissan.in
ये ऑफर 16 नवंबर 2026 तक के लिए है. मैग्नाइट के साथ सीएनजी किट इंस्टॉलेशन का खर्च 74,999 रुपये में आता है.
Photo: nissan.in
वहीं ग्रेवाइट के साथ सीएनजी किट लगवाने का खर्च 85,999 रुपये आता है. ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है.
Photo: nissan.in
ध्यान रखें कि सभी वेरिएंट्स के साथ ये ऑफर नहीं है. मैग्नाइट विसिया एमटी, विसिया ईजी-शिफ्ट और विसिया+ एमटी के साथ ये ऑफर नहीं है.
Photo: nissan.in
त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ये ऑफर निकाला है. निसान की गाड़ियों के साथ कंपनी फिटेड सीएनजी का विकल्प नहीं आता है.
Photo: nissan.in
दोनों मॉडल के साथ आने वाली गवर्नमेंट अप्रूव्ड रेट्रोफिटमेंट किट के साथ तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है.
Photo: nissan.in
बात करें कीमत की, तो निसान मैग्नाइट 5.69 लाख रुपये और ग्रेवाइट 5.73 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
Photo: nissan.in