FASTag एनुअल पास के नाम पर ऐसे हो रही ठगी! NHAI ने किया अलर्ट

16 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

अगर करते हैं ये काम

अगर आप FASTag से जुड़ी कोई जानकारी या सालाना पास लेने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए.

Photo: PTI

डूब जाएगा पैसा

एक छोटी सी गलती आपका पैसा डुबो सकती है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बकायदा इसके लिए चेतावनी जारी की है.

Photo: PTI

NHAI की चेतावनी

NHAI ने एडवाइजरी जारी की है कि, FASTag Annual Pass के नाम पर कई फर्जी वेबसाइटें सक्रिय हैं, जो सरकारी पोर्टल बनकर लोगों से पैसे ऐंठ रही हैं.

Photo: X/@NHAI_Official

तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

NHAI के मुताबिक इस तरह की धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़े हैं. इसी को देखते हुए यह एडवाइजरी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के जरिए जारी की गई है.

Photo: PTI

कैसे हो रही है ठगी

NHAI का कहना है कि ठग सर्च इंजन और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए फर्जी वेबसाइटों को बिल्कुल असली सरकारी साइट जैसा बना रहे हैं.

Photo: Unplash

कैसे फंसते हैं लोग

ठग NHAI के FASTag पेमेंट पेज की नकल करके वेबसाइट तैयार करते हैं. ये साइटें पेड विज्ञापनों की मदद से गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाई देती हैं.

Photo: Freepik

नंबर्स का खेल

जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है, उससे मोबाइल नंबर, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और पेमेंट से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है.

Photo: Freepik

फर्जी पेमेंट गेटवे

NHAI का कहना है कि, पेमेंट गेटवे भी असली लगता है, लेकिन पैसा सीधे अपराधियों के खाते में चला जाता है.

Photo: Freepik

पैसा कटने के बाद सन्नाटा

पेमेंट के बाद न तो कोई सही कन्फर्मेशन मिलता है और न ही FASTag पास. कई बार वेबसाइट कुछ देर बाद गायब हो जाती है या फर्जी रसीद दिखाकर यूजर को भ्रम में रखती है. 

Photo: Freepik

NHAI की साफ सलाह

NHAI ने साफ कहा है कि FASTag से जुड़ी कोई भी सेवा केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट, अधिकृत बैंक और मान्यता प्राप्त पेमेंट ऐप के जरिए ही लें.

Photo: PTI

URL ध्यान से जांचें

किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें. स्पॉन्सर्ड लिंक और अनजान ऑनलाइन विज्ञापनों से दूरी बनाएं.

Photo: Unplash

OTP साझा न करें

एडवाइजरी में यह भी चेताया गया है कि OTP, कार्ड डिटेल्स या कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

Photo: PTI

शक हो तो, निकलें

अगर कोई वेबसाइट असामान्य जानकारी मांगती है या शक पैदा करती है, तो तुरंत वहां से बाहर निकल जाएं और पेमेंट न करें.

Photo: PTI

केवल यहां मिलेगा पास

NHAI का कहना है कि FASTag सिर्विसेज सिर्फ अधिकृत चैनलों पर ही उपलब्ध हैं. एनुअल पास केवल राजमार्ग ऐप से ही खरीदें.

Photo: nhai.gov.in

Read Next