एक गलती और 'ब्लैकलिस्ट' होगा FASTag! बैंकों को जांच का आदेश
16 April 2026
By: Aaj Tak Auto
NHAI का बड़ा कदम
देश में टोल कलेक्शन सिस्टम को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag के गलत इस्तेमाल पर बड़ा कदम उठाया है.
Photo: PTI
कार्रवाई की तैयारी
अब एक ही FASTag को कई गाड़ियों में इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इससे टोल कलेक्शन सिस्टम की सटीकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.
Photo: PTI
बैंकों को सख्त निर्देश
NHAI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने द्वारा जारी किए गए FASTag को संबंधित गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से सही तरीके से जोड़कर जांच करें.
Photo: PTI
खत्म होंगी गड़बड़ियां
कई बार देखा गया है कि टोल प्लाजा के सिस्टम में दिखने वाला वाहन नंबर और असल गाड़ी का नंबर अलग होता है. ऐसी गड़बड़ियों को खत्म करने पर जोर दिया जा रहा है.
Photo: PTI
जरूरी है सही डेटा
शुरुआत में कई मामलों में मैन्युअल जांच पर निर्भर रहना पड़ता था. लेकिन अब यह सिस्टम नेशनल व्हीकल डेटाबेस ‘VAHAN’ से जुड़ चुका है.
Photo: PTI
नई तकनीक की तैयारी
सरकार भविष्य में मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग, प्रति किलोमीटर टोल और सैटेलाइट बेस्ड सिस्टम जैसी नई तकनीकों को लागू करने की तैयारी कर रही है.
Photo: PTI
टोल चोरी की कोशिश
सरकार का मानना है कि अगर किसी FASTag में गड़बड़ी पाई जाती है, तो यह टोल चोरी की कोशिश भी हो सकती है.
Photo: PTI
लग सकता है जुर्माना
ऐसे मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही गलत जानकारी वाले FASTag को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा.
Photo: PTI
वेरिफिकेशन जरूरी
अब सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को तुरंत वेरिफिकेशन अभियान चलाने के लिए कहा गया है.
Video: ITG
वेरिफिकेशन जरूरी
जिन FASTag में गलत या अमान्य वाहन नंबर पाए जाएंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की जिम्मेदारी भी बैंकों की होगी.