Royal Enfield कल करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च होगा नया Guerrilla

26 March 2026

By: Aaj Tak Auto

Royal Enfield Guerrilla 450

Royal Enfield ने दो साल पहले Guerrilla 450 लॉन्च कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब कंपनी इसका पहला अपडेट लाने जा रही है. 

Photo: Royalenfield.com

टीजर वीडियो जारी

लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके अपडेटेड वर्जन का एक टीजर जारी किया है. जिसमें आने वाली बाइक की हल्की सी झलक देखने को मिलती है.

Video: Insta/royalenfield

कल लॉन्च होगी बाइक

नई Guerrilla 450 को कल यानी 27 मार्च को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. इसके टीजर ने बाइक लवर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है.

Photo: Royalenfield.com

सस्पेंस बरकरार

हालांकि नए गुरिल्ला के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर सस्पेंस बरकरार है. लेकिन पहले अपडेट के तौर पर बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

Photo: Royalenfield.com

बड़े बदलाव की उम्मीद

नई Guerrilla 450 में लुक और फीचर लिस्ट को और बेहतर किया जा सकता है. कंपनी इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकती है.

Photo: Royalenfield.com

मिल सकते हैं नए फीचर्स

इसके साथ ही फीचर्स में भी छोटे-छोटे अपडेट दिए जा सकते हैं, जो इसे और ज्यादा मॉडर्न बनाएंगे.

Photo: Royalenfield.com

नए कलर्स की भी चर्चा

नए कलर ऑप्शन भी जोड़े जाने की ख़बर है. जिससे ग्राहकों को ज्यादा कलर ऑप्शन मिलेंगे.

Photo: Royalenfield.com

इन रंगों में आती है गुरिल्ला

फिलहाल यह बाइक ब्रेव ब्लू, शैडो ऐश, पीक्स ब्रोंज, स्मोक सिल्वर, प्लाया ब्लैक और गोल्ड डिप जैसे रंगों में उपलब्ध है.

Photo: Royalenfield.com

सस्पेंशन में सुधार

कंपनी अपने पुराने पैटर्न को देखते हुए इस बार मैकेनिकल बदलाव भी कर सकती है. खासकर सस्पेंशन सिस्टम में सुधार देखने को मिल सकता है.

Photo: Royalenfield.com

बेहतर टायर और ग्रिप

इससे राइडिंग कम्फर्ट बेहतर होगा और राइडर को बाइक पर बेहतर कंट्रोल मिलेगा. इसके अलावा टायर्स में बदलाव की उम्मीद है.

Photo: Royalenfield.com

इंजन और परफॉर्मेंस 

इसमें वही लिक्विड कूल्ड Sherpa इंजन मिलेगा, जो 40 hp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन हिमालयन में भी दिया गया है.

Photo: Royalenfield.com

राइड-बाय-वायर सिस्टम

बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें राइड-बाय-वायर सिस्टम और दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं.

Photo: Royalenfield.com

ड्यूल-चैनल ABS

17-इंच के व्हील्स पर दौड़ने वाली बाइक के ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 310 मिमी डिस्क और पीछे 270 मिमी डिस्क दी गई है.  इसमें ड्यूल-चैनल ABS भी मिलता है. 

Photo: Royalenfield.com

बढ़ सकती है कीमत

इसके मौजूदा मॉडल की कीमत 2.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. नए अपडेट के साथ कीमत में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है.

Photo: Royalenfield.com

Read Next