13 June 2026
By: Aajtak Auto
हुंडई ने अपनी नई आई20 (Hyundai i20) को रिवील कर दिया है. फिलहाल कंपनी इस कार को ब्राजील में लॉन्च करने वाली है.
Photo: hyundai.com.br
इसका डिजाइन पिछली आई20 से काफी अलग है. कार के फ्रंट और रियर में कई बदलाव किए गए हैं. साथ ही इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है.
Photo: hyundai.com.br
इसमें फ्लेक्स फ्यूल इंजन मिलेगा. फ्रंट और रियर दोनों ही साइड कार में आपको कनेक्टेड एलईडी लाइट्स मिलेंगी. जैसी आपको हुंडई वरना में देखने को मिलती है.
Photo: hyundai.com.br
इसके अलावा इस कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. ये कार 12.3 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी.
Photo: hyundai.com.br
इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे. कार 346 लीटर के बूट स्पेस के साथ आएगी. ये भारत में मिलने वाली आई20 से 35 लीटर बड़ा है.
Photo: hyundai.com.br
नई हुंडई आई20 में डुअल पॉड पिक्सल स्टाइल एलईडी हेडलैम्प्स मिलेंगे. बोनट पर दोनों साइड क्रीज दिख रही है और बीच में हुंडई का लोगो है.
Photo: hyundai.com.br
बंपर को भी रिडिजाइन किया गया है. इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न देखने को मिलेगा. इसके अलावा नंबर प्लेट माउंट पर सिल्वर स्ट्रीप मिलेगी.
Photo: hyundai.com.br
ये कार 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ आएगी. ब्राजील में ये कार फ्लेक्स फ्यूल अवतार में आएगी. भारत में ये अगले साल तक लॉन्च हो सकती है.
Photo: hyundai.com.br
भारत में मिलने वाली आई20 फिलहाल 6 एयरबैग के साथ आती है. बेहतर सेफ्टी फीचर्स के लिए कंपनी इसमें ADAS भी जोड़ सकती है.
Photo: hyundai.com.br