किलर लुक, स्मार्ट फीचर्स! आ रही सबसे सस्ती PULSAR

9 August 2026

By: Aaj Tak Auto

नई Pulsar 125 

बजाज ऑटो अपनी सबसे सस्ती Pulsar 125 को नए अवतार में लाने की तैयारी में है.

Photo: bajajauto.com

होंगे बड़े बदलाव

आधिकारिक लॉन्च से पहले नई Bajaj Pulsar 125 की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे बाइक के डिजाइन और कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं.

Photo: bajajauto.com

बदेगा चेसिस

इसमें डबल-क्रैडल चेसिस की जगह सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम दिया जा सकता है. इससे बाइक के वजन, हैंडलिंग और राइडिंग एक्सपीरिएंस बदल जाएगा.

Photo: bajajauto.com

मिलेंगे नए ग्राफिक्स

लुक और डिज़ाइन की बात करें तो इसमें नए ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा फ्यूल टैंक और टैंक श्राउड पहले जैसा ही रहेगा.

Photo: bajajauto.com

मिलेंगे नए ग्राफिक्स

बाइक के साइड पैनल को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया जाएगा. पीछे का हिस्सा भी पहले की तुलना में ज्यादा स्लिम किया जा सकता है.

Photo: bajajauto.com

LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

नई बाइक में हैलोजन इंडिकेटर्स मिल सकते हैं, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब कलर LCD यूनिट की उम्मीद है. इससे बाइक का लुक ज्यादा मॉडर्न हो जाएगा.

Photo: bajajauto.com

सस्पेंशन भी होगा अलग

इसके अलावा रियर सस्पेंशन में भी बड़ा बदलाव किया गया है. नई Pulsar 125 में अब ट्विन शॉक एब्जॉर्बर की जगह रियर मोनोशॉक दिया जा सकता है.

Photo: bajajauto.com

17 इंच के अलॉय व्हील

नई Pulsar 125 के फ्रंट में ट्रेडिशनल टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है. बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ MRF टायर्स मिल सकते हैं.

Photo: bajajauto.com

कैसी होगी ब्रेकिंग

ब्रेकिंग की बात करें तो फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया जा सकता है, जो बाइक की कीमत को कम रखने में भी मदद करेंगे.

Photo: bajajauto.com

सिंगल-सीट सेटअप

स्पॉट की गई बाइक सिंगल-सीट सेटअप देखने को मिला है. हालांकि, Bajaj बाद में इस बाइक को स्प्लिट-सीट विकल्प के साथ भी पेश कर सकती है.

Photo: bajajauto.com

बदलेगा इंजन

लीक तस्वीर में इंजन केसिंग का डिजाइन बदला हुआ नजर आता है. इसके अलावा एग्जॉस्ट हेडर की रूटिंग में भी बदलाव किया गया है.

Photo: bajajauto.com

मौजूदा इंजन

मौजूदा Pulsar 125 में 124.4cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.8 hp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: bajajauto.com

गियर लीवर भी बदलेगा

ख़ास बात ये है कि नई Pulsar 125 में पुराने मॉडल में मिलने वाले हील-एंड-टो गियर लीवर की जगह टो-ओनली गियर शिफ्टर दिया गया है.

Photo: bajajauto.com

बढ़ सकती है कीमत

नए अपडेट के बाद Pulsar 125 की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है. इसके मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 92,341 रुपये, एक्स-शोरूम है.

Photo: bajajauto.com

Read Next