Bajaj का धमाका! ₹37,000 कम दाम में नई Dominar लॉन्च

13 April 2026

By; Aaj Tak Auto

GST का बड़ा इम्पैक्ट

टू-व्हीलर बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. GST रिफॉर्म के चलते वाहन निर्माता कंपनियां अपने मशहूर मॉडलों को छोटे इंजन के साथ पेश कर रही हैं.

Vidoe: ITG

Bajaj Dominar

आज बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरिंग बाइक डोमिनार 400 को नए अंदाज में पेश किया है. कंपनी ने इस बाइक में अब 350cc इंजन दिया है.

Photo: Bajajauto.com

ग्राहकों को सीधा फायदा

छोटे इंजन के चलते इसकी कीमत में अच्छी-खासी कटौती हुई है. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि अब यह बाइक पहले से काफी सस्ती हो गई है.

Photo: Bajajauto.com

मिलेगा छोटा इंजन

इंजन क्षमता को 350cc करने का सबसे बड़ा कारण नया GST नियम है. GST 2.0 के तहत 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर 40% टैक्स लगता है.

Photo: Bajajauto.com

अब 18% जीएसटी

वहीं 350cc तक के इंजन पर सिर्फ 18% GST लागू होता है. इसी का फायदा उठाते हुए बजाज ने डोमिनार का इंजन छोटा किया और कीमत घटा दी.

Photo: Bajajauto.com

कीमत है इतनी

अब नई बजाज डोमिनार की कीमत 2,03,214 हो गई है, जो पहले के मुकाबले करीब 37,000 रुपये कम है.

Photo: Bajajauto.com

नहीं बदली है बाइक

बजाज का कहना है कि इस अपडेट के बाद भी डोमिनार की असली पहचान नहीं बदली है. यह बाइक अब भी पावर, कंफर्ट और लांग ड्राइव के लिए बेस्ट है.

Photo: Bajajauto.com

इंजन 

फिलहाल कंपनी ने नए 350 सीसी इंजन के स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी साझा नहीं की है.

Photo: Bajajauto.com

इंजन पर सस्पेंस

यह साफ नहीं है कि इसमें ट्रायम्फ 400 से लिया गया 349cc इंजन इस्तेमाल होगा या फिर पुराने 373 सीसी इंजन को ही मॉडिफाई किया गया है.

Photo: Bajajauto.com

क्या कहती है रिपोर्ट

हालांकि लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजन का स्ट्रोक कम करके इसकी क्षमता घटाई गई है, जबकि बोर वही रखा गया है.

Photo: Bajajauto.com

पावर में मामूली कमी

नई डोमिनार 350 इंजन से करीब 39 bhp की पावर और 33.2 Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है. यह पुराने 400cc इंजन के मुकाबले थोड़ा कम है.

Photo: Bajajauto.com

Read Next