हाईवे पर होशियार! पकड़ा गया Toll चोरी का नया खेल, FIR दर्ज

5 June 2026

By: Aaj Tak Auto

एडवांस होते हाईवे

देशभर में नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन को बेहतर बनाने के लिए सरकार नई तकनीकी पर काम कर रही है.

Photo: PTI

MLFF टोल 

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में बैरियरलेस मल्टीलेवल फ्री-फ्लो (MLFF) टोल प्लाजा लॉन्च किया गया.

Photo: Screengrab

जुगाड़ लगाते लोग

लेकिन जहां एक तरफ टोल कलेक्शन को तकनीकी रूप से एडवांस किया जा रहा है वहीं कुछ वाहन मालिक इसका गलत फायदा उठाने का भी जुगाड़ ढूंढ रहे हैं. 

Photo: Screengrab

NHAI का सख्त कदम

ऐसे ही एक मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक ऐसे मामले पर सख्त रुख अपनाया है.

Photo: PTI

नंबर प्लेट से छेड़छाड़

जिसमें कथित तौर पर टोल पेमेंट से बचने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत इस्तेमाल और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई.

Photo: Screengrab

FIR हुई दर्ज

NHAI ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया है और इस संबंध में FIR भी दर्ज कराई गई है.

Photo: Screengrab

वाहनों की निगरानी

NHAI ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए गए एडवांस टेक्नोलॉजी बेस्ड सिस्टम लगातार वाहनों की निगरानी करते हैं.

Photo: Screengrab

डेटा बेस से कनेक्शन

ये सिस्टम VAHAN/Parivahan डेटाबेस और अन्य डिजिटल सिस्टम के साथ मिलकर काम करते हैं.

Photo: Screengrab

ऐसे होता है सत्यापन

इस सिस्टम के जरिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाता है और वाहन पर लगी नंबर प्लेट तथा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी का मिलान किया जाता है.

Photo: PTI

कैसे हुई फ्रॉड की पहचान

इसी प्रोसेस के दौरान फ्रॉड करने वाले वाहन की नंबर प्लेट और उसके आधिकारिक रिकॉर्ड में अंतर पाया गया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. 

Photo: PTI

अधिकारियों को सूचना

जांच में कुछ कथित अनियमितता सामने आने पर संबंधित एजेंसियों को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया.

Photo: PTI

NHAI की चेतावनी

NHAI ने सभी हाईवे यूजर्स को सलाह दी है कि वे किसी भी स्थिति में अपने वाहन की नंबर प्लेट में बदलाव या छेड़छाड़ न करें.

Photo: AFP

हो सकती है कार्रवाई

अथॉरिटी का कहना है कि ऐसा करना कानून का उल्लंघन है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Photo: AFP

Read Next