रेस ट्रैक पर उतरे MS Dhoni! दौड़ाई ख़ास बाइक, कीमत बस इतनी

6 August 2026

By: Aaj Tak Auto

धोनी का अलग अंदाज

महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान से बाहर किसी नए अंदाज में नजर आते हैं, तो उनकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. 

Photo: Insta/@circleofcricket

रेस ट्रैक पर धोनी

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में महेंद्र सिंह धोनी बाइक दौड़ाते नजर आए.

Video: Insta/@cskfansofficial

रेस ट्रैक पर धोनी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी रेसिंग ट्रैक पर KTM 390 Duke बाइक चला रहे थें.

Photo: Insta/@cskfansofficial

पूरे किए कई लैप

उन्होंने ट्रैक पर कई लैप पूरे किए और उसके बाद पिट लेन में लौट आए. हेलमेट उतारने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया.

Photo: Insta/@cskfansofficial

धोनी को बाइक्स का शौक

धोनी को हमेशा से बाइक और मोटरस्पोर्ट का शौक रहा है और वो खुद भी कई बार इस बात की चर्चा कर चुके हैं.

Photo: Insta/@cskfansofficial

कैसी है KTM 390 Duke?

जिस बाइक पर धोनी नजर आए, वह KTM 390 Duke है. यह बाइक अपनी शानदार हैंडलिंग और दमदार परफॉर्मेंस के लिए काफी मशहूर है.

Video: Insta/@cskfansofficial

कैसी है KTM 390 Duke?

जिस बाइक पर धोनी नजर आए, वह KTM 390 Duke है. यह बाइक अपनी शानदार हैंडलिंग और दमदार परफॉर्मेंस के लिए काफी मशहूर है.

Photo: ktmindia.com

इंजन और पावर

इस बाइक में 350 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन मिलता है, जो 41 HP की पावर और 33.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ktmindia.com

6-स्पीड गियर

यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और स्लिपर क्लच की सुविधा भी मिलती है.

Photo: ktmindia.com

टॉप-स्पीड

कंपनी के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड करीब 165-170 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. हालांकि ये राइडिंग स्टाइल और रोड कंडिशन पर निर्भर करता है.

Photo: ktmindia.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें 5-इंच की कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, तीन राइडिंग मोड (स्ट्रीट, रेन और ट्रैक), लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: ktmindia.com

168 किग्रा वजन

इसके अलावा सुपरमोटो ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स इस 168 किग्रा वजनी बाइक को और बेहतर बनाते हैं.

Photo: ktmindia.com

फ्यूल टैंक, माइलेज, कीमत

इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. ट्यूबलेस टायर से लैस ये बाइक 25-30 किमी/लीटर का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती कीमत 2.84 लाख रुपये है.

Photo: ktmindia.com

Read Next