ना पंक्चर का डर... ना रेंज की चिंता! MS Dhoni बैक्ड ब्रांड ने लॉन्च की स्मार्ट साइकिल

3 December 2025

BY: Aaj Tak Auto

पुणे बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) स्टार्टअप EMotorad ने अपने नए फ्लैगशिप मॉडल T-Rex Smart इलेक्ट्रिक साइकिल को लॉन्च किया है.

EMotorad T-Rex Smart

Photo: emotorad.com

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बैक्ड ये कंपनी लंबे समय से इलेक्ट्रिक साइकिलों की बिक्री करती है. अब कंपनी के पोर्टफोलियो में ये नया मॉडल शामिल किया गया है.

धोनी ने किाय है कंपनी में निवेश

Photo: emotorad.com

कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक साइकिल नहीं है, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट साथी है जो आपके हर सफर को कनेक्टेड और सेफ बनाता है.

क्या कहती है कंपनी

Video: Insta/@e_motorad

EMotorad ने T-Rex Smart को दो मॉडल्स में लॉन्च किया है. पहला ब्लूटूथ वेरिएंट जिसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. दूसरा ब्लूटूथ प्लस GPS मॉडल जिसकी कीमत 45,999 रुपये है. 

कीमत है इतनी

Photo: emotorad.com

दोनों ही मॉडल कंपनी के AMIIGO NXT ऐप से इंटीग्रेटेड हैं. यही ऐप इस ई-साइकिल को एक ‘कनेक्टेड साइक्लिंग इकोसिस्टम’ में बदल देता है. 

मोबाइल ऐप से कनेक्टिविटी

Photo: emotorad.com

इस ऐप के जरिए यूज़र रूट हिस्ट्री देख सकते हैं, रियल-टाइम ट्रिप ट्रैक कर सकते हैं और पूरे राइड परफॉर्मेंस पर नजर रख सकते हैं.

मिलेंगी ये सुविधाएं

Photo: emotorad.com

T-Rex Smart की सबसे बड़ी खासियत इसके सेफ्टी फीचर्स हैं. जियो-फेंसिंग के ज़रिए यूज़र एक वर्चुअल राइडिंग बाउंड्री सेट कर सकते हैं.

धांसू फीचर्स से लैस है साइकिल

Photo: emotorad.com

छोटे राइडर्स के लिए चाइल्ड लॉक टूल दिया गया है जिससे थ्रॉटल स्पीड को लिमिट किया जा सकता है.

बच्चों के लिए ख़ास सुविधा

Photo: emotorad.com

वहीं चोरी से सुरक्षा के लिए इसमें थेफ्ट अलर्ट, रिमोट इमोबिलाइज़ेशन, इमरजेंसी SOS और राइडर हिस्ट्री जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. 

एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी

Photo: emotorad.com

कंपनी के को-फाउंडर और CEO कुणाल गुप्ता कहते हैं कि, T-Rex Smart को इस सोच के साथ बनाया गया है कि यह लोगों से कनेक्ट हो सके.

क्या कहते हैं CEO

Photo: emotorad.com

T-Rex Smart का डिज़ाइन EMotorad की सिग्नेचर रग्ड स्टाइल से प्रेरित है. इसके हैंडल पर C5 डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है.

कैसा है डिज़ाइन

Photo: emotorad.com

इसमें हाई-टेंसाइल स्टील हार्डटेल MTB फ्रेम, 29 इंच के पंक्चर-प्रोटेक्टेड टायर, 100mm फ्रंट फोर्क और ऑटो कट-ऑफ वाले मैकेनिकल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. 

पंक्चर-प्रोटेक्टेड टायर

Photo: emotorad.com

पावर के लिए 36V 250W का रियर-हब मोटर और 36V 10.2Ah की रिमूवेबल बैटरी मौजूद है, जो पैडल असिस्ट पर 50 किमी और थ्रॉटल पर लगभग 40 किमी तक की रेंज देती है.

बैटरी और रेंज

Photo: emotorad.com

इसमें फुल-मेटल मडगार्ड्स, मिरर, मोबाइल होल्डर, कैरियर, इंटीग्रेटेड फ्रंट लाइट विथ हॉर्न, पैनियर बैग और कंपनी का खास एस्केप लॉकसेफ सिक्योरिटी सेटअप भी मिलता है.

हार्डवेयर

Photo: emotorad.com

Read Next