भारत में बनी कारों की दुनिया में डिमांड, ये मॉडल्स हुए सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट

2 April 2026

By: Aajtak Auto

विदेशों में बिकती हैं ये कार

भारत में बनने वाली कई कारों को अब विदेशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है. पिछले वित्त वर्ष में बड़ी संख्या में गाड़ियों को भारत से एक्सपोर्ट किया गया है. 

Photo: marutisuzuki.com

मारुति फ्रॉन्क्स 

इस लिस्ट में एसयूवी, सेडान और हैचबैक सभी शामिल हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स है. कार की 82,384 अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच एक्सपोर्ट हुई हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

Jimny जा रही विदेश

भले ही मारुति सुजुकी जिम्नी भारत में कम बिक रही हो, लेकिन पिछले 11 महीनों में कंपनी ने इसकी 65,471 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है.

Photo: marutisuzuki.com

Verna की भी डिमांड

Hyundai Verna तीसरे नंबर पर है. इस सेडान की 59,872 यूनिट्स को पिछले अप्रैल से इस फरवरी के बीच एक्सपोर्ट किया गया है. 

Photo: Hyundia

स्विफ्ट और मैग्नाइट 

Magnite की 51,501 यूनिट्स, तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 49,319 यूनिट्स को बीते वित्तवर्ष के 11 महीनों में एक्सपोर्ट किया गया है. 

Photo: marutisuzuki.com

हुंडई की कई कार शामिल

हुंडई ग्रैंड आई10 और हुंडई ऑरा की डिमांड भी अच्छी है. इनकी क्रमशः 48,108 यूनिट्स और 37,840 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है.

Photo: Hyundia

बलेनो और डिजायर 

मारुति सुजुकी बलेनो की 37,409 यूनिट्स को कंपनी ने पिछले 11 महीनों में भारत के बाहर भेजा है. वहीं डिजायर की 37,285 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

टॉप-10 कार्स की लिस्ट 

इसे अलावा टोयोटा हाइराइडर की 36,785 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है. ये भारत की टॉप-10 कार्स हैं, जिन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट किया गया है.

Photo: Toyota

दूसरे मॉडल भी हैं शामिल

इसके अलावा मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो, वीडब्लू की वर्टस, निसान सनी समेत कई गाड़ियां हैं, जो भारत में बनकर विदेशों में बिकती हैं.

Photo: Toyota

Read Next