17 August 2026
By: Ashwin Satyadev
ट्रैफिक नियमों को सुचारू रूप से लागू करने के यतायात पुलिस लगातार मशक्कत करती रहती है. बावजूद इसके लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आते हैं.
Photo: PTI
ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए सरकार ने चालान और पेनाल्टी में भी इजाफा किया, लेकिन मामला सिफर नजर आया.
Photo: PTI
यदि आप भी उनमें से हैं जो ट्रैफिक नियमों पर ध्यान नहीं देते हैं तो सतर्क हो जाइये. कुछ चालान तो ऐसे हैं जो आपकी सैलेरी/इनकम का मोटा हिस्सा खत्म कर सकते हैं.
Photo: PTI
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक चालानों की राशि अब बढ़ाकर 25,000 रुपये तक कर दी गई है. तो आइये देखें सबसे मोटे चालानों की एक लिस्ट-
Photo: PTI
वाहन में ओवरलोडिंग करने की स्थिति में 20,000 रुपये तक के चालान का प्रावधान है. इसके अलावा प्रतिटन पर 2,000 रुपये एक्स्ट्रा फाइन भी लगेगा.
Photo: PEXELS
ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में 10,000 रुपये का चालान का नियम है. दुबारा पकड़े जाने पर यह राशि 15,000 रुपये हो सकती है या फिर 2 साल की जेल.
Photo: PEXELS
दमकल या एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी व्हीकल के रास्ते को ब्लॉक करने की स्थिति में 10,000 रुपये का फाइन या 6 महीने तक की जेल का नियम है.
Photo: PEXELS
ऐसे वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया है या परमिट वॉयलेशन वाले वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 10,000 रुपये तक का चालान कट सकता है.
Photo: PTI
यदि कोई नाबालिग ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाता है तो वाहन मालिक या गार्जियन को 25,000 रुपये तक का जुर्माना या 3 साल की जेल हो सकती है.
Photo: Freepik