70Km माइलेज और दाम भी कम, ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती बाइक्स

03 Apr 2026

By; Aajtak Auto

दाम कम माइलेज ज्यादा

रोजमर्रा के सफर के लिए अगर एक ऐसी बाइक तलाश रहे हैं, जिसका दाम कम हो और माइलेज ज्यादा, तो हम एक लिस्ट लेकर आए हैं.

Video: ITG

सबसे सस्ती बाइक्स 

इस लिस्ट में हमने उन बाइक्स को शामिल किया है, जो भारतीय बाजार में सबसे कम कीमत पर आती हैं. यानी ये सबसे सस्ती बाइक्स की लिस्ट है. 

Video: ITG

GST 2.0 के बाद हुईं सस्ती

सितंबर में जीएसटी दरों में बदलाव के बाद से बाइक्स की कीमत और भी कम हुई है. ऐसे में आप अपने लिए एक कम बजट और बेहतर माइलेज वाली बाइक चुन सकते हैं. 

Photo: bajajauto.com

5. Bajaj Platina 100

बजाज प्लैटिना 100 को आप 66,015 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये बाइक आपको 70Kmpl से ज्यादा का माइलेज ऑफर करेगी. 

Photo: bajajauto.com

4. Honda Shine 100

साइन 100 होंडा की सबसे सस्ती बाइक है. ये 65,393 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगी. इसमें 98.98cc का इंजन मिलेगा. 

Photo: honda2wheelersindia.com

3. Hero HF 100

एचएफ 100 हीरो की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है. इसमें आपको स्प्लेंडर वाला ही इंजन मिलेगा. इसकी कीमत 60,118 रुपये से शुरू होती है. 

Photo: heromotocorp.com

2. HF Deluxe 

हीरो की ही एचएफ डिलक्स (ऑल ब्लैक) भी सस्ती बाइक है. इसे आप 56,657 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. 

Photo: heromotocorp.com

1. TVS Sport ES

टीवीएस स्पोर्ट ईएस को भी आप खरीद सकते हैं. ये बाइक 55,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर आएगी और इस सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक है.

Photo: tvsmotor.com

इस बात का रखें ध्यान

भले ही ये बाइक्स बेहतरीन माइलेज ऑफर करती हैं, लेकिन माइलेज राइडिंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है. 

Photo: tvsmotor.com

Read Next