फटाफट बढ़ेगा माइलेज! ये है कार में CNG भरवाने का बेस्ट टाइम

8 October 2026

By: Ashwin Satyadev

CNG कार वालों का दुख

CNG कार चलाने वालों के लिए हर बार फ्यूल पंप पर जाना एक बड़ी समस्या होती है. छोटे टैंक के चलते गाड़ी कम ही दूरी चलती है और गैस भराने की नौबत आ जाती है.

Photo: ITG

CNG के लिए लंबी लाइन

वहीं छोटे शहरों में जहां CNG स्टेशन कम हैं, वहां के लोगों के लिए स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों की लंबी कतार एक बड़ी मुश्किल का कारण बनती है.

Photo: ITG

काम की ख़बर

अगर आप भी सोचते हैं कि दिन में किसी भी वक्त CNG भरवा लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो यह खबर आपके काम की है.

Photo: ITG

CNG कब भरवाएं 

सुबह जल्दी या देर रात CNG भरवाना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस समय तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है.

Photo: ITG

क्या है फायदा

टेंप्रेचर कम होने पर गैस अपेक्षाकृत अधिक घनी रहती है, इसलिए छोटे वॉल्यूम के सिलेंडर में अधिक गैस भरी जा सकती है.

Photo: ITG

सुबह का समय क्यों बेहतर

सूरज निकलने से पहले तापमान कम होने के कारण CNG स्टेशन पर रिफ्यूलिंग के लिए यह समय बेहतर माना जाता है.

Photo: ITG

देर रात भी अच्छा विकल्प

दिनभर की गर्मी कम होने के बाद देर रात मौसम का टेंप्रेचर डाउन होने से CNG की डेंसिटी बढ़ने की संभावना रहती है. ये समय भी बेहतर होता है.

Photo: ITG

असली खेल प्रेशर का है

CNG भरवाने में असली खेल प्रेशर का है. जितना ज्यादा प्रेशर होगा उतनी ज्यादा गैस सिलेंडर में भरी जा सकेगी. इसका सीधा फायदा माइलेज में दिखेगा.

Photo: ITG

स्टोरेज प्रेशर

इंडियन ऑयल के अनुसार वाहनों में CNG को करीब 200 kg/cm² के हाई प्रेशर पर स्टोर किया जाता है. ज्यादा रिफिलिंग के लिए हाई प्रेशर होना जरूरी है.

Photo: ITG

भीड़ का भी असर

लगातार कई वाहनों की रिफ्यूलिंग के दौरान स्टेशन का उपलब्ध प्रेशर बदल सकता है, इसलिए कम भीड़ वाले समय पर जाना फायदा दे सकता है.

Photo: ITG

स्टेशन का सिस्टम

पाइपलाइन से जुड़े और बेहतर कंप्रेशन सिस्टम वाले CNG स्टेशन पर गैस की सप्लाई और प्रेशर अधिक स्टेबल रहता है.

Photo: ITG

सेफ्टी भी जरूरी

IGL के मुताबिक CNG सिलेंडर हाई प्रेशर के लिए डिजाइन किए जाते हैं और उनमें सुरक्षा के लिए सेफ्टी बर्स्ट डिस्क भी दी जाती है.

Photo: ITG

तो सबसे अच्छा टाइम क्या

अगर आपके पास विकल्प है, तो सुबह जल्दी या देर रात, जब तापमान कम और स्टेशन पर भीड़ कम हो, CNG भरवाना एक अच्छा समय माना जाता है.

Photo: ITG

Read Next