02 May 2026
By: Aajtak Auto
भारत में देश का पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया है. शुक्रवार को इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी.
Photo: Getty Images
इस मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम को गुजरात में NH-48 के सूरत–भरूच सेक्शन पर स्थित चोरयासी टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है.
Photo: Getty Images
ये टोल सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटिक रहेगा. इसके लिए आपको किसी जगह पर रुकना नहीं होगा. बल्कि कैमरा और RFID की मदद से पूरा काम हो जाएगा.
Photo: Getty Images
जैसे ही आप टोल पर पहुंचेंगे, वहां लगे कैमरा और सेंसर आपकी कार के नंबर और फास्टैग को स्कैन करके टोल अमाउंट काट लेंगे.
Photo: Getty Images
आपके फास्टैग अकाउंट में अगर पर्याप्त पैसे नहीं हैं या किसी कारण टोल मिस हो जाता है, तो इस स्थिति में आपको एक ई-नोटिस जारी हो जाएगा.
Photo: Getty Images
इस ई-नोटिस के जारी होने के बाद आपको 72 घंटे के अंदर तय राशि का भुगतान करना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आपको दोगुना चार्ज देना पड़ेगा.
Photo: Getty Images
पेमेंट का भुगतान आपको NIC के आधिकारिक पोर्टल से करना होगा, इससे आप किसी स्कैम का शिकार होने से भी बचे रहेंगे.
Photo: Getty Images
बैरियर-फ्री MLFF सिस्टम रियल टाइम में काम करेगा. इस पूरे सिस्टम को रन करने के लिए एडवांस सेंसर और कैमरा लगे होंगे.
Photo: PTI
ये सिस्टम गाड़ियों के नंबर प्लेट को स्कैन करेगा और फास्टैग के जरिए पेमेंट काट लेगा. ये पूरी प्रक्रिया कुछ सेकंड्स में ही होगी.
Photo: Getty Images