30 May 2026
by: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में फॉर्च्यूनर की दीवानगी के पहले लोगों के दिलों पर मित्सुबिशी पजैरो (Mitsubishi Pajero) का राज था. आज भी कई लोग प्री-ओन्ड मार्केट में इस कार को खोजते हैं.
Photo: Unsplash
मित्सुबिशी पजैरो को कंपनी अब नहीं बेचती है, लेकिन ब्रांड ने इसे रिवाइव करने का फैसला किया है. यानी पजैरो की वापसी होगी.
Photo: Unsplash
ब्रांड ग्लोबल मार्केट में इसे लेकर आएगा. भारत में पजैरो की वापसी की बात करें, तो देश में अब मित्सुबिशी ऑपरेट नहीं करती है.
Photo: Unsplash
यानी भारत में ये कार नहीं लौटने वाली है. मित्सुबिशी ग्लोबल मार्केट में पजैरो को वापस ला रही है और ये वापसी एक ब्रांड के तौर पर होगी.
Photo: Unsplash
कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है. आप इसे टोयोटा लैंड क्रूजर की तरह समझ सकते हैं. यानी पजैरो ब्रांड के अंदर हमें कई कारें देखने को मिलेंगी.
Photo: Unsplash
मित्सुबिशी ने साफ किया है कि वो पजैरो और मोंटेरो नेमप्लेट को वापस लाएगी. इन दोनों नाम के तहत कंपनी रग्ड और ऑफरोडिंग पावर वाली एसयूवी लाएगी.
Photo: Mitsubishi
कंपनी ने 2021 में आखिरी बार पजैरो नेमप्लेट का इस्तेमाल किया था. पजैरो ब्रांड के तहत कंपनी दो एसयूवी पर काम कर रही है.
Photo: Mitsubishi
एक कार को कंपनी इस साल ही लॉन्च करने वाली है. ये कार मित्सुबिशी ट्रिटन पिकअप पर बेस्ड होगी, लेकिन इसका डिजाइन काफी अलग होगा.
Photo: Mitsubishi
यूरोप और नॉर्थ अमेरिकी बाजार में कंपनी पजैरो की जगह मोंटेरो नाम का इस्तेमाल कर सकती है. कंपनी 2031 तक 13 नए मॉडल लॉन्च करेगी.
Photo: Mitsubishi