लैंड क्रूजर, फॉच्यूर्नर सबकी बढ़ेगी मुश्किल! आ रही है ये दमदार SUV

22 April 2026

By: Aaj Tak AUto

मित्सुबिशी की बड़ी तैयारी

जापानी कार कंपनी Mitsubishi एक बार फिर अपनी सबसे आइकॉनिक SUV को वापस लाने की तैयारी में है.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

नई SUV की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नई ऑफ-रोडर SUV पर काम कर रही है, जो इसी साल पेश की जा सकती है.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

Pajero की वापसी

माना जा रहा है कि इस नई SUV से मशहूर Mitsubishi Pajero की वापसी हो सकती है, जिसने भारत समेत दुनियाभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई थी.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

ट्रू क्रॉस-कंट्री SUV

कंपनी ने अभी तक इस SUV के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसे “ट्रू क्रॉस-कंट्री SUV” बताया गया है.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

ट्रू क्रॉस-कंट्री SUV

इसका मतलब साफ है कि इस गाड़ी को खास तौर पर खराब रास्तों और मुश्किल इलाकों में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया जा रहा है.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

लैडर-फ्रेम चेसिस

नई Pajero में बॉडी-ऑन-फ्रेम यानी लैडर-फ्रेम चेसिस मिलने की उम्मीद है, जिससे यह SUV ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनेगी.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

Triton प्लेटफॉर्म

नई Pajero को मित्सुबिशी ट्रिटॉन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. Triton अपनी मजबूत बिल्ड और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है. 

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

डीजल इंजन

इसमें 2.4-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो ज्यादातर बाजारों में इसे सबसे बेहतर और यूनिक विकल्प बनाएगा.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

हाइब्रिड की भी तैयारी

इसके साथ ही कुछ देशों में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन भी लाया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज भी मिलेगा.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

सुपर सेलेक्ट 4WD

कंपनी इसमें सुपर सेलेक्ट फोर व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी इस्तेमाल कर सकती है, जो मुश्किल रास्तों पर बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देगा.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

दमदार लुक

नई Pajero का लुक काफी मस्कुलर होगा, जिससे इसकी रफ-एंड-टफ पहचान बरकरार रहेगी. इसमें बड़ी ग्रिल, बॉक्सी डिजाइन और मजबूत बॉडी क्लैडिंग देखने को मिल सकती है.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

कैसा होगा इंटीरियर

इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

क्या भारत में होगी लॉन्च

हालांकि मित्सुबिशी ने इस एसयूवी के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन Pajero की इंडिया लॉन्चिंग कंपनी के लिए बेहतर मौका हो सकती है.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

10 साल तक भारत में दौड़ी SUV

Pajero को भारतीय बाजार में साल 2002 में पहली बार लॉन्च किया गया था. तकरीबन 10 सालों की बिक्री के बाद 2012 में इसे बंद कर दिया गया.

Phoot: mitsubishi-motors.com.au

Read Next