18.65 लाख सस्ती हुई MINI! नई धांसू SUV लॉन्च, कीमत है इतनी

17 June 2026

By: Aaj Tak Auto

Countryman C लॉन्च

बीएमडब्ल्यू की मशहूर ब्रांड MINI ने भारत में अपने पोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए अपनी नई Countryman C कार को लॉन्च कर दिया है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

यह नई SUV कंपनी के थर्ड जेनरेशन Countryman रेंज का हिस्सा है और इसकी कीमत 47.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Photo: ITG

18.65 लाख रुपये सस्ती

खास बात यह है कि इसे भारत में ही असेंबल किया जा रहा है. जो इसे पूरी तरह से इंपोर्टेड JCW All4  के मुकाबले 18.65 लाख रुपये सस्ता बनाता है.

Photo: ITG

कम खर्च में Mini का मजा

यानी ग्राहक कम खर्च में ही MINI के प्रीमियम SUV का मजा ले सकेंगे. तो आइये देखें कैसी है ये नई कंट्रीमैन सी एसयूवी.

Photo: ITG

नया डिजाइन

नई Countryman C कंपनी की 'कैरिस्मेटिक सिम्पलिसिटी' डिजाइन फिलॉसफी पर बेस्ड है. पहले के मुकाबले इसका लुक ज्यादा क्लीन और मॉडर्न नजर आता है. 

Photo: ITG

एलईडी DRL

ग्राहकों को तीन अलग-अलग DRL सिग्नेचर मोड और वेलकम-गुडबाय लाइटिंग एनिमेशन का फीचर भी मिलता है.

Photo: ITG

कलर ऑप्शन

इस एसयूवी को ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, स्मोकी ग्रीन, नैनुक व्हाइट, स्लेट ब्लू और चिली रेड जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

Photo:Mini.in

प्रीमियम केबिन

नई Countryman C का इंटीरियर मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आता है. केबिन का सबसे बड़ा आकर्षण 240 मिमी का गोल OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है.

Photo:Mini.in

इंफोटेनमेंट सिस्टम

ये डिस्प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम का काम करता है. डैशबोर्ड को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और मॉडर्न लगता है.

Photo:Mini.in

JCW स्पोर्ट्स सीट्स 

कार में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल JCW स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं, जिन्हें विंटेज ब्राउन फिनिश में तैयार किया गया है. ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन भी मिलता है. 

Photo:Mini.in

 25 डिग्री तक रिक्लाइन

पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सीटें 25 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती हैं और 130 मिमी तक आगे-पीछे स्लाइड भी की जा सकती हैं.

Photo:Mini.in

लेदर-फ्री मटेरियल

कंपनी ने केबिन में क्रोम-फ्री और लेदर-फ्री मटेरियल का इस्तेमाल किया है, जबकि डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर रिसाइकल्ड निटेड फैब्रिक लगाया गया है.

Photo:Mini.in

फीचर्स की लंबी लिस्ट

इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम 9, वॉयस कंट्रोल, मिनी इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट, डिजिटल की प्लस, हेड-अप-डिस्प्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.

Video: mini.in

फिशआई कैमरा

इसमें फिशआई कैमरा भी मिलता है, जिसकी मदद से केबिन के अंदर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं.

Video: mini.in

12 स्पीकर

मनोरंजन के लिए इसमें 12 स्पीकर वाला हर्मन कार्डन HiFi साउंड सिस्टम दिया गया है. साथ ही एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट मिलता है.

Video: mini.in

इंजन

नई Countryman C में कंपनी ने ट्वीन पावर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन 156 hp की पावर और 240 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo:Mini.in

5-स्टार सेफ्टी

इंजन के साथ 7-स्पीड डबल क्लच स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन जोड़ा गया है. इस एसयूवी को यूरो NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. 

Video: mini.in

Read Next