6 July 2026
By; Aaj Tak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब इसका असर कार कंपनियों के सेल्स चार्ट पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है.
PhotO: ITG
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सबसे तगड़ा कम्पटीशन टाटा मोटर्स, एमजी मोटर और महिंद्रा के बीच देखने को मिल रही है.
Photo: Screengrab
जहां एक तरफ टाटा मोटर्स EV सेगमेंट की लीडर है, वहीं एमजी मोटर की इलेक्ट्रिक कार MG Windsor ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.
Photo: Insta/mgmotorin
लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले ही इस कार की 75,000 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. जो इसकी लोकप्रियता को साफ तौर पर दिखाती है.
Photo: Insta/mgmotorin
कंपनी ने सितंबर 2024 में एमजी विंडसर को पहली बार भारतीय बाजार में पेश किया था. इस साल की पहली छमाही में इसके 19,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए हैं.
Photo: Insta/mgmotorin
कंपनी ने बताया कि साल 2026 की पहली छमाही में उसकी कुल बिक्री पिछले साल के इसी समय के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़ी है.
Photo: Insta/mgmotorin
MG Windsor को दो बैटरी पैक ऑप्शन में आती है. इसका स्टैंडर्ड मॉडल 38kWh बैटरी के साथ आता है, जो 332 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
Photo: Insta/mgmotorin
वहीं Windsor Pro में 52.9kWh बैटरी मिलती है, जो 449 किमी रेंज देती है. दोनों मॉडल में 100kW यानी 136 Hp का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है.
Photo: Insta/mgmotorin
MG Windsor की शुरुआती कीमत 14.10 लाख रुपये है. वहीं टॉप मॉडल 18.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है.
Photo: Insta/mgmotorin
कंपनी MG Windsor को अपने बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत भी बेच रही है. इस स्कीम के तहत कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है.
Photo: Insta/mgmotorin
जबकि बैटरी का खर्च अलग से देना होता है. इस फाइनेंसिंग स्कीम के तहत ग्राहकों से बैटरी के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेमेंट करना होगा.
Photo: Insta/mgmotorin