MG ने दिया झटका, 1 अप्रैल से इतनी महंगी होंगी गाड़ियां
31 Mar 2026
By: Aajtak Auto
बढ़ा दी कीमतें
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 1 अप्रैल से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. दूसरी कंपनियों की तरह ही एमजी ने भी प्राइस हाइक का ऐलान कर दिया है.
Photo: mgmotor.co.in
1 अप्रैल से होंगी लागू
1 अप्रैल से ब्रांड की कारों के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. जेएसडब्लू-एमजी मोटर इंडिया का भारतीय बाजार में एक प्रमुख नाम है.
Video: mgmotor.co.in
EV और ICE कारें बेचती है
कंपनी ना सिर्फ इंटरनल कंबस्चन इंजन वाली गाड़ियां बेचती है, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट भी काफी पॉपुलर है.
Video: mgmotor.co.in
देश की बेस्ट सेलिंग ईवी
विंडसर ईवी देश की बेस्ट सेलिंग कार्स में से एक है. एमजी मोटर भारत में जल्द ही दूसरी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड कार्स को लॉन्च करेगा.
Video: mgmotor.co.in
कितनी बढ़ी कीमतें
फिलहाल बात करें प्राइस हाइक की, तो कंपनी ने अपने सभी मेनस्ट्रीम मॉडल्स की कीमतों में 2 परसेंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
Photo: mgmotor.co.in
इन पर नहीं होगा असर
नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. हालांकि, इसका असर एमजी सलेक्ट शोरूम वाले मॉडल्स पर नहीं पड़ेगा. इस शोरूम से कंपनी दो मॉडल्स बेचती है.
Photo: mgmotor.co.in
किन पर होगा असर
ब्रांड की साइबरस्टर स्पोर्ट्स कार और एम9 एमपीवी की कीमतें नहीं बढ़ेंगी. 1 अप्रैल से हेक्टर, कॉमेट ईवी, विंडसर ईवी और दूसरे मॉडल्स की कीमत बढ़ जाएगी.
Photo: mgmotor.co.in
नई कीमतें कल से दिखेंगी
एमजी की गाड़ियों के नए दाम को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ये प्राइस हाइक इनपुट कॉस्ट के बढ़ने की वजह से किया गया है.
Photo: mgmotor.co.in
नए मॉडल होंगे लॉन्च
ब्रांड जल्द ही नए मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में है. एमजी मैजेस्टर उनमें से ही एक है, जो कंपनी की ग्लोस्टर को रिप्लेस करेगी.