Fortuner को टक्कर देने आई SUV, 3 महीने में ही बढ़ गई कीमत

07 Aug 2026

By: Aajtak Auto

फॉर्च्यूनर को टक्कर

टोयोटा फॉर्च्यूनर सालों से भारतीय बाजार में अपने कदम जमाए हुए है. मार्केट में कुछ ही कंपनियां हैं जिन्होंने इस कार को चुनौती दी है. 

Video: MG Motor

मई में हुई थी लॉन्च 

ऐसी ही एक कार जेएसडब्लू-एमजी के हाउस से आती है. हम बात कर रहे हैं एमजी मैजेस्टर की, जिसे कंपनी ने मई में लॉन्च किया था. 

Photo: mgmotor.co.in

कीमत बढ़ाने का ऐलान

महीनों तक टीज करने के बाद कंपनी ने इस एसयूवी को लॉन्च किया था. लॉन्च के महज 3 महीनों में ही कंपनी ने इसकी कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है.

Photo: mgmotor.co.in

कितना बढ़ेगा दाम? 

एमजी मैजेस्टर की कीमतों में 1.5 लाख रुपये एक्स शोरूम की बढ़ोतरी हुई है. ये बढ़ोतरी कार के 4x2 ड्राइव वेरिएंट की कीमत में हुई है. 

Photo: mgmotor.co.in

दो मोड्स में आती है कार

मई में कंपनी ने इस कार को सिर्फ एक ट्रिम (टॉप लोडेड वेरिएंट) में लॉन्च किया था. इसमें 4x2 और 4x4 ड्राइव का विकल्प आता है. 

Photo: mgmotor.co.in

कितनी है कीमत? 

लॉन्चिंग के वक्त कार के 4x2 वेरिएंट की कीमत 40.99 लाख रुपये और 4x4 वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई थी. 

Photo: mgmotor.co.in

बेस वेरिएंट हुआ महंगा

अगस्त में हुए प्राइस हाइक का असर एसयूवी के टू-वील ड्राइव वेरिएंट पर पड़ा है. इसके बाद कार की कीमत 42.49 लाख रुपये एक्स शोरूम हो गई है. 

Photo: mgmotor.co.in

6 और 7 सीटर है SUV

वहीं ऑल-वील ड्राइव मोड पहले वाली कीमत पर ही मिल रहा है. ये कार 6 सीटर और 7 सीटर दोनों ही कॉन्फिग्रेशन में आती है. 

Photo: mgmotor.co.in

इंजन और पावर 

ये कार 2.0 लीटर के ट्विन टर्बो डीजल इंजन के साथ आती है, जो 215.5 पीएस की पावर और 478.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

Photo: mgmotor.co.in

Read Next