महामुकाबला! इस दिन आ रहा Fortuner का दुश्मन, कीमत होगी इतनी

21 April 2026

By; Aaj Tak Auto

MG की बड़ी तैयारी

एमजी मोटर्स अपनी नई ऑफरिंग के साथ तैयार है. कंपनी इसी महीने अपनी नई फुल-साइज एसयूवी MG Majestor को लॉन्च करने जा रही है.

Photo: ITG

कीमतों का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 27 अप्रैल को नई MG Majestor की कीमतों का ऐलान कर सकती है. हालांकि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है.

Photo: ITG

Fortuner से मुकाबला

MG Majestor का सीधा मुकाबला टोयोटा की मशहूर एसयूवी Fortuner से होगा. अब यह देखना होगा कि, कंपनी इसकी क्या कीमत तय करती है.

Photo: ITG

इंजन और पावर

MG Majestor में कंपनी ने 2.0-लीटर ट्वीन-टर्बो डीजल इंजन दिया है, जो 215hp की पावर और 478.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

ट्रांसमिशन

इस इंजन को 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसके अलावा ये एसयूवी फोर-व्हील ड्राइव (4X4) सिस्टम से लैस है.

Photo: ITG

कैसा है डिज़ाइन

MG Majestor को कंपनी ने बॉक्सी डिज़ाइन दिया है. इसके फ्रंट में ग्लॉसी ब्लैक एलिमेंट के साथ बड़ा ग्रिल दिया गया है. इसमें वर्टिकली लगे हुए LED हेडलाइट मिलते हैं.

Photo: ITG

फ्रंट फेस

इसके अलावा स्लीक आईब्रो स्टाइम LED डे टाइम रनिंग लाइट्स इसके फ्रंट फेस को कम्पलीट करते हैं. फंट्र में रग्ड क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है.

Photo: ITG

19-इंच के अलॉय व्हील

19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील पर दौड़ने वाली इस एसयूवी के पिछले हिस्से में कनेक्टेड टेललाइट और 'मोरिस गैराजेज' लिखा हुआ मिलता है.

Photo: ITG

प्रीमियम केबिन

नई MG Majestor का केबिन काफी प्रीमियम है. इसमें ब्लैक थीम वाला इंटीरियर दिया गया है, जिसमें सिल्वर ट्रिम्स का कॉन्ट्रास्ट इसे और स्टाइलिश बनाता है. 

Photo: ITG

मिलेंगे ये फीचर्स

डैशबोर्ड पर 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और दो बड़े 12.4-इंच डिस्प्ले दिए गए हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है.

Photo: ITG

मिलेंगे ये फीचर्स

यह SUV 6 और 7-सीटर ऑप्शन में आती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं. इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री स्टैंडर्ड दी गई है.

Photo: ITG

फीचर्स की लंबी लिस्ट

इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL स्टूडियो साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं.

Photo: ITG

ADAS की सेफ्टी

इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलता है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सेफ बनाता है.

Photo: ITG

दमदार और सेफ SUV

इसके अलावा SUV में 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: ITG

क्या होगी कीमत

लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन जानकारों का मानना है कि इसे 40 से 45 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है.

Photo: ITG

Read Next