Fortuner को टक्कर देने आ रही दमदार SUV, इस दिन होगा कीमत का ऐलान
04 Apr 2026
By: Aajtak Auto
जल्द होगी लॉन्च
भारतीय बाजार में फॉर्च्यूनर को टक्कर देने के लिए जल्द ही एमजी मैजेस्टर आ रही है. इस कार को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है.
Photo: mgmotor.co.in
कर सकते हैं प्री-बुक
भारत में इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, कंपनी ने अब तक कार की कीमतों का ऐलान नहीं किया है.
Photo: mgmotor.co.in
जल्द होगा प्राइस अनाउंस
ब्रांड जल्द ही इसकी कीमतों का ऐलान करेगा. कंपनी ने प्राइस अनाउंसमेंट की तारीख को भी कन्फर्म कर दिया है.
Photo: mgmotor.co.in
कितनी होगी कीमत?
एमजी मैजेस्टर की कीमतों का ऐलान 20 अप्रैल को करेगी. ये कार दो ट्रिम- शार्प और सैवी में आएगी. कार की कीमत 40 से 45 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है.
Video: MG Motor
किससे होगा मुकाबला?
इस कार का मुकाबला सिर्फ फॉर्च्यूनर से ही नहीं बल्कि जीप मेरिडियन और स्कॉडा कोडियाक से है. एमजी मैजेस्टर कंपनी की ग्लोस्टर को रिप्लेस करेगी.
Video: MG Motor
पावरफुल इंजन मिलेगा
एमजी मैजेस्टर में कंपनी 2.0 लीटर का ट्विट टर्बो डीजल इंजन दे सकती है, जो 215 एचपी की पावर और 478.5 एनएम टॉर्क के साथ आएगा.
Video: MG Motor
4WD भी मिलेगा
कार में 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है. इसके अलावा कार में फोर व्हील ड्राइव सेटअप भी मिलेगा.
Photo: mgmotor.co.in
कई ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे
मैजेस्टर में तीन कॉलिंग डिफरेंशियल और मल्टीपल ड्राइविंग मोड मिलेंगे. कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी.
Photo: mgmotor.co.in
दो सीट सेटअप में आएगी
इस एसयूवी में थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल 12.4 इंच डिस्प्ले मिलेगा. कार 6 सीट और 7 सीट सेटअप में आएगी.
Photo: mgmotor.co.in
Read Next
ये भी देखें
देसी कंपनी की बड़ी तैयारी, ला रही Combat SUV, मिलेंगे गजब फीचर्स
ALTO से सस्ती कार भी हुई महंगी! इन कारों के बढ़े दाम, देखें लिस्ट
26KM माइलेज, 8.90 लाख कीमत, 15 लाख ने खरीदी ये MARUTI
सिंगल चार्ज में दिल्ली से काशी! सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें