आ रही है Fortuner की दुश्मन! 20 अप्रैल को लॉन्च, कीमत होगी इतनी

9 April 2026

By: Aaj Tak Auto

MG Majestor

इंडियन मार्केट के प्रीमियम SUV सेगमेंट में हलचल मचने वाली है. एमजी मोटर अपनी नई एसयूवी Majestor को लॉन्च करने जा रही है.

Photo: mgmotor.co.in

इस दिन होगी लॉन्च

कंपनी आगामी 20 अप्रैल 2026 को इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान करेगी. इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है.

Photo: mgmotor.co.in

बुकिंग और डिलीवरी

ग्राहक 41,000 रुपये देकर इसे ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं. इसकी डिलीवरी मई से शुरू होने की उम्मीद है.

Photo: mgmotor.co.in

6 और 7 सीट कॉन्फिगरेशन

यह SUV तीन वेरिएंट में आएगी, जिसमें टू-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव (4x4) वेरिएंट का ऑप्शन मिलेगा. इसे 6 और 7 सीट कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा. 

Photo: mgmotor.co.in

इंजन और गियर

Majestor में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 215 hp की पावर देता है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

Photo: mgmotor.co.in

10 ड्राइविंग मोड्स

इसमें M-Hub ऑल-टेरेन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर दिया गया है, जिसमें 10 अलग-अलग ड्राइव मोड मिलते हैं.

Vidoe: Insta/@MGMotorIN

पानी के अंदर दौड़ेगी SUV

इसके अलावा M-Crawl फीचर और तीन डिफरेंशियल लॉक भी दिए गए हैं. यह एसयूवी 810 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता भी रखती है.

Photo: ITG

कैसा है डिज़ाइन

Majestor में बड़ा मैट्रिक्स स्टाइल ग्रिल, Falcon स्टाइल DRL और स्प्लिट हेडलैम्प दिए गए हैं. इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

मस्कुलर लुक

इसके अलावा इसमें स्किड प्लेट, डुअल एग्जॉस्ट लुक, स्पॉइलर और रियर वाइपर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Photo: ITG

इंटीरियर

SUV का इंटीरियर पूरी तरह नया डिजाइन किया गया है, जिसमें पियानो ब्लैक फिनिश और सिल्वर टच इसे मॉडर्न लुक देते हैं.

Photo: ITG

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसके केबिन में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है.

Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयएड और एप्पल कार प्ले, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

सेफ्टी में भी जबरदस्त

इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स जैसे एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, कोलाइजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल हैं. 

Photo: ITG

क्या होगी कीमत

नई Majestor की कीमत करीब 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner से होगा.

Photo: ITG

Read Next