इस कार ने खींच दी 406 टन की ट्रेन, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

10 Apr 2026

By; Abhishek Mishra

बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय बाजार में एक कार जल्द ही लॉन्च होने वाली है. इस कार ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है.

Video: MG Motor

406 टन की ट्रेन खींची

हम बात कर रहे हैं जेएसडब्लू-एमजी मोटर मैजेस्टर की. इस एसयूवी ने 406 टन की ट्रेन को खींच कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

Photo: mgmotor.co.in

तोड़ दिया पुराना रिकॉर्ड

इससे पहले 2016 में लैंड रोवर डिस्कवरी ने भी एक ट्रेन को खींचा था. उस कार ने 100 टन की ट्रेन खींची थी, लेकिन मैजेस्टर ने चार गुना बड़ी ट्रेन को छींचा है. 

Photo: mgmotor.co.in

300 फुट तक खींचा 

एमजी मैजेस्टर ने 406 टन की ट्रेन को लगभग 300 फुट तक खींचा है. एसयूवी ने ट्रेन को जम्मू-कश्मीर के ऑपरेशनल रेलवे ट्रैक पर खींचा है. 

Photo: mgmotor.co.in

स्टैंडर्ड इंजन हुआ है यूज

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस पूरे स्टंट में स्टैंडर्ड प्रोडक्शन स्पेक्स व्हीकल का इस्तेमाल किया गया है. इंजन में कोई मॉडिफिकेशन नहीं हुआ है.

Photo: mgmotor.co.in

फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर

भारतीय बाजार में इस कार की प्रीबुकिंग शुरू हो गई है. इसकी कीमतों का ऐलान 20 अप्रैल को होगा. इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से है.

Photo: mgmotor.co.in

दमदार है इंजन 

एमजी मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 215.5 पीएस की पावर और 478.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

Photo: mgmotor.co.in

कई फीचर्स भी मिलेंगे 

कार लेवल 2 ADAS, एडवांस 4WD, क्रॉल कंट्रोल मोड, 219 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस, 810 मिमी की वाटर वैडिंग कैपेबिलिटी के साथ आती है. 

Photo: mgmotor.co.in

शुरू है बुकिंग

मैजेस्टर 41 हजार रुपये में प्रीबुक हो रही है. शुरुआती 3000 ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड Km की वारंटी, लेबर फ्री सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंट मिलेगा.

Photo: mgmotor.co.in

Read Next