12 July 2026
By: Aaj Tak Auto
इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब MG ने अपने आने वाली नई इलेक्ट्रिक कार MG Go की एक झलक दिखा दी है.
Photo: mg.co.uk
ब्रिटेन में आयोजित 2026 गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में कंपनी ने दो नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों से पर्दा उठाया है.
Photo: Goodwood.com
इनमें MG GO और Cyber Concept शामिल हैं. खास बात यह है कि MG ने पुष्टि कर दी है कि MG GO पर बेस्ड प्रोडक्शन मॉडल साल 2027 में पेश किया जाएगा.
Photo: mg.co.uk
MG GO एक कॉम्पैक्ट B-सेगमेंट इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसे कंपनी ने खास तौर पर शहरी ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया है.
Photo: mg.co.uk
इस कार को कंपनी ने लंदन के एमजी डिज़ाइन सेंटर में डिजाइन किया है. इसके डिजाइन की जिम्मेदारी डिजाइन डायरेक्टर कार्ल गोथम की टीम ने संभाली है.
Photo: mg.co.uk
MG GO का डिजाइन कंपनी की पुरानी कारों से इंस्पायर्ड है. इसमें खास तौर पर MGB GT, MG Metro Turbo और MG ZR जैसी क्लासिक कारें शामिल हैं.
Photo: mg.co.uk
MG GO में राउंडशेप LED हेडलाइट्स, बंद फ्रंट ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील और रूफ स्पॉइलर दिया गया है.
Photo: mg.co.uk
कार का कॉम्पैक्ट साइज, छोटे ओवरहैंग और चौड़ा स्टांस इसे स्पोर्टी हैचबैक जैसा लुक देते हैं. पीछे का हिस्सा भी चौड़ा और मजबूत दिखाई देता है.
Photo: mg.co.uk
ये कार यंग बायर्स और पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले अर्बन फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा.
Photo: mg.co.uk
MG ने फिलहाल GO! की बैटरी क्षमता, मोटर पावर, ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग स्पीड या प्लेटफॉर्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है.
Photo: mg.co.uk
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल कंपनी के मॉडल्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म पर तैयार हो सकता है, जिसका इस्तेमाल MG4 EV में किया जाता है.
Photo: mg.co.uk
अनुमान है कि इसकी ड्राइविंग रेंज करीब 300 से 400 किलोमीटर तक हो सकती है. हालांकि इस मामले में आधिकारिक बयान जारी होना बाकी है.
Photo: mg.co.uk
फिलहाल MG ने MG GO! या उसके प्रोडक्शन मॉडल को भारत में लॉन्च करने की कोई घोषणा नहीं की है.
Photo: mg.co.uk
इंडियन मार्केट में कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर MG Comet EV बेची जाती है. जिसकी शुरुआती कीमत 7.80 लाख रुपये है.
Photo: Mgmotor.co.in