17 June 2026
By; Aaj Tak Auto
भारत में लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए Mercedes-Benz ने अपनी सबसे मशहूर सेडान S-Class का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है.
Photo: ITG
नई Mercedes-Benz S-Class की शुरुआती कीमत 2.20 करोड़ (एक्स-शोरूम) रुपये रखी गई है. इस बार कंपनी ने कार में शानदार फीचर्स को शामिल किया है.
Video: Insta/mercedesbenzind
पहली बार कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) तकनीक के साथ किसी कार को पेश किया है.
Photo: ITG
नई कार की बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी इस साल दिवाली के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.
Photo: mercedes-benz.co.in
पिछले मॉडल की तुलना में ये कार तकरीबन 35 लाख रुपये महंगी हो गई है. पिछले S-Class की शुरुआती कीमत 1.85 करोड़ रुपये थी.
Photo: mercedes-benz.co.in
नई S-Class फिलहाल केवल S 450e वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-6 पेट्रोल इंजन दिया गया है.
Photo: mercedes-benz.co.in
इस इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है. यह सिस्टम कुल 435 Hp की पावर और 680Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: mercedes-benz.co.in
कंपनी का दावा है कि नई S 450e केवल इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक चल सकती है. यानी बिना पेट्रोल आप 100 किमी से ज्यादा सफर कर सकेंगे.
Photo: mercedes-benz.co.in
यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है. 60kW फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी केवल 20 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है.
Photo: Insta/mercedesbenzind
कार को पहले से बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जिसमें क्रोम फिनिश वाले Mercedes स्टार एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. इसके साथ इल्यूमिनेटेड ग्रिल का ऑप्शन मिलता है.
Photo: Insta/mercedesbenzind
नई डिजिटल LED हेडलाइट्स में Mercedes का सिग्नेचर थ्री-पॉइंटेड स्टार ग्राफिक्स दिखाई देता है. पीछे की तरफ नई LED टेललाइट्स दी गई हैं.
Photo: Insta/mercedesbenzind
S-Class के इंटीरियर को भी काफी अपडेट किया है. इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन, अपडेटेड सेंटर कंसोल और नए ट्रिम फिनिश दिए गए हैं.
Photo: mercedes-benz.co.in
भारत में यह कार केवल लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन में उपलब्ध होगी, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को भरपूर लेगरूम और आराम मिलेगा.
Photo: mercedes-benz.co.in
सभी सीटों में वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन मिलता है. केबिन इंसुलेशन को और बेहतर बनाया गया है, जिससे शोर और वाइब्रेशन कम महसूस होगा.
Photo: mercedes-benz.co.in
फोर-सीटर वर्जन में कंपनी के एक्जीक्यूटिव रियर सीट मिलते हैं, जिनकी बैकरेस्ट 43.5 डिग्री रिक्लाइन की जा सकती है.
Photo: mercedes-benz.co.in
इसमें MBUX सुपरस्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसमें 14.4 इंच OLED टचस्क्रीन, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच की फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है.
Photo: mercedes-benz.co.in
पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 13.1 इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई हैं, जिन पर वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधा मिलती है.
Photo: mercedes-benz.co.in
S-Class में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-कीप असिस्ट, सराउंड व्यू कैमरा और 15 एयरबैग मिलते हैं. इसमें सीटबेल्ट एयरबैग भी दिए गए हैं.
Photo: mercedes-benz.co.in