6 September 2026
By: Ashwin Satyadev
लग्जरी कारों की दुनिया में अपनी परफॉर्मेंस और स्पोर्टी डिजाइन के लिए मशहूर Mercedes-AMG अब इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट में भी उतर गई है.
Photo: ITG
मर्सडीज बेंज इंडिया ने इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता EMotorad के साथ साझेदारी में अपनी इस इलेक्ट्रिक साइकिल रेंज को लॉन्च किया है.
Photo: ITG
Mercedes-AMG Petronas की खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल रेंज की असेंबलिंग भारत में ही की जाएगी.
Photo: ITG
कंपनी ने देश में इस इलेक्ट्रिक साइकिल को सिटी एडिशन, ट्रैक एडिशन और रैली एडिशन नाम से तीन अलग-अलग मॉडल में पेश किया है.
Photo: Mercedes-Benz.com
इस साझेदारी के तहत EMotorad मर्सिडीज की तीन अलग-अलग ई-बाइक को भारत में असेंबल करेगी. बता दें कि, ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक साइकिल को ई-बाइक कहा जाता है.
Photo: Mercedes-Benz.com
City Edition की कीमत 4.20 लाख रुपये है. वहीं Track Edition को 5.70 लाख रुपये और Rallye Edition को 7.60 लाख रुपये की कीमत पर उतारा गया है.
Photo: Mercedes-Benz.com
इन इलेक्ट्रिक साइकिल में 250W का रियर हब मोटर दिया गया है. राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड चुन सकते हैं.
Photo: Mercedes-Benz.com
इसकी टॉप असिस्टेंस स्पीड 25 किमी/घंटा तक है. कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर यह साइकिल 100 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.
Photo: Mercedes-Benz.com
फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-कलर इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दिया गया है. इसे कस्टम वन-पीस हैंडलबार के साथ जोड़ा गया है.
Photo: Mercedes-Benz.com
मर्सिडीज ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 6061 एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और फोर्क्स दिए हैं. जो इसे और मजबूत बनाते हैं.
Photo: Mercedes-Benz.com
सेफ्टी और राइडिंग परफॉर्मेंस के लिए इन साइकिलों में Tektro के हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इसके अलावा इनमें Pirelli के टायर्स मिलते हैं.
Photo: Mercedes-Benz.com
कंपनी ग्राहकों को स्मार्ट Bluetooth हेलमेट और चार्जर भी साथ दे रही है. इस साइकिल को देशभर में चुनिंदा मर्सिडीज बेंज डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा.
Photo: Mercedes-Benz.com
EMotorad के को-फाउंडर और CEO कुणाल गुप्ता ने कहा कि इस रेंज की तीनों ई-बाइक्स दुनियाभर में अपनी तरह की खास प्रोडक्ट हैं.
Photo: Mercedes-Benz.com
इस इलेक्ट्रिक साइकिल को टेलीमेट्री सिस्टम से जोड़ा गया है. जो परफॉर्मेंस पैरामीटर्स से कलेक्ट किए हुए डाटा के अनुसार काम करता है.
Photo: Mercedes-Benz.com
इसमें एक लाइट-सेंसिंग हेडलाइट, ब्रेक लाइट और यूनिक स्टाइल वाले टर्न इंडिकेटर भी दिए गए हैं. दुर्घटना की स्थिति में ये इमरजेंसी SMS भी भेज सकता है.
Photo: Mercedes-Benz.com