19 हजार से ज्यादा ने खरीदी मर्सिडीज बेंज, पहली बार हुई इतनी सेल 

12 Apr 2026

By: Aajtak Auto

भारत में बेस्ट सेल

मर्सिडीज बेंज के लिए वित्तवर्ष 2026 शानदार रहा है. कंपनी ने इस साल अपनी अब तक की बेस्ट सेल भारत में दर्ज की है.

Photo: Mercedes-Benz India 

कितनी यूनिट हुई सेल? 

कंपनी ने वित्तवर्ष 2026 में कुल 19,363 यूनिट्स को सेल किया है, जबकि वित्तवर्ष 2025 में कंपनी की सेल 18,928 यूनिट्स की थी. 

Photo: Mercedes-Benz India 

कितनी है मंथली सेल? 

ईयर-ऑन-ईयर कंपनी ने 2.3 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. औसतन कंपनी ने हर महीने पिछले वित्तवर्ष में 1,614 कारों को बेचा है. 

Photo: Mercedes-Benz India 

2026 में कितनी है सेल

पिछले वित्तवर्ष के हर क्वार्टर में कंपनी ने औसतन 4,841 यूनिट्स बेची हैं. वहीं 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने 5,131 यूनिट्स बेची हैं. 

Photo: Mercedes-Benz India 

कितनी ज्यादा हुई है सेल

पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 7 परसेंट की है. पहले क्वार्टर कंपनी ने 356 यूनिट्स को ज्यादा बेचा है.

Photo: Mercedes-Benz India 

20 हजार पार होगी सेल

अगर कंपनी ग्रोथ की इस रफ्तार को कायम रखती है, तो इस साल मर्सिडीज बेंज 20,500 यूनिट्स को बेच देगी. ये कंपनी की अब तक बेस्ट सेल होगी. 

Photo: Mercedes-Benz India 

16% बढ़ी सेल 

कंपनी की सबसे महंगी गाड़ियां, जिसमें एस-क्लास, एएमजी लाइनअप, मेबैक और EQS एसयूवी शामिल हैं, उसकी ग्रोथ 16 परसेंट है. 

Photo: Mercedes-Benz India 

कितनी है हिस्सेदारी? 

कंपनी की कुल सेल में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 27 फीसदी की है. वहीं 2026 की पहली तिमाही में इस सिगमेंट की ग्रोथ 25 परसेंट है. 

Photo: Mercedes-Benz India 

चल रही वेटिंग

ब्रांड की AMG G 63 पर वेटिंग पीरियड 12 महीनों का है. वहीं Mercedes-Maybach S-Class का भी हाल ऐसा ही है. इस पर भी 12 महीने की वेटिंग है.

Photo: Mercedes-Benz India 

Read Next