792KM रेंज, 20 मिनट में चार्ज! कल लॉन्च होगी मर्सिडीज की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान

23 April 2026

By: Aaj Tak Auto

Mercedes CLA EV

मर्सिडीज बेंज भारतीय बाजार में कल अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार CLA Electric सेडान को लॉन्च करने जा रही है.

Photo: Mercedesbenz.com

बुकिंग पहले ही शुरू

मर्सिडीज ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग बीते 10 मार्च से शुरू कर दी थी. अब कल यानी 24 अप्रैल 2026 को इसे लॉन्च किया जाएगा.

Photo: Mercedesbenz.com

दो वेरिएंट में आएगी कार

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट CLA 200 और CLA 250+ में पेश किया जाएगा.

Photo: Mercedesbenz.com

कैसा है डिज़ाइन

कार के हेडलाइट्स के अंदर स्टार शेप का लाइटिंग पैटर्न दिया गया है. पीछे की टेललाइट्स में भी यही थीम देखने को मिलती है. 

Photo: Mercedesbenz.com

142 बैकलिट स्टार

फ्रंट में सील्ड ग्रिल दी गई है, जिसमें कुल 142 छोटे-छोटे बैकलिट स्टार लगाए गए हैं. रात के समय यह ग्रिल काफी प्रीमियम और अलग लुक देती है.

Photo: Mercedesbenz.com

18 इंच के अलॉय व्हील

18 इंच के अलॉय व्हील पर दौड़ने वाली इस कार में बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है, जिस पर खास हीट-प्रोटेक्टिव कोटिंग की गई है.

Photo: Mercedesbenz.com

405 लीटर का बूट स्पेस

इसका व्हीलबेस 2,790 मिमी का है, जिससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है. बूट स्पेस 405 लीटर का है, जिसमें आप अपने जरूरत के सामान रख सकते हैं.

Photo: Mercedesbenz.com

101 लीटर का फ्रंक

इसके अलावा आगे की तरफ 101 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है, जो चार्जिंग केबल या छोटे बैग रखने के काम आता है.

Photo: Mercedesbenz.com

कैसा है केबिन

केबिन में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है, जो नए MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

Photo: Mercedesbenz.com

बैटरी पैक और रेंज

इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 792 किलोमीटर तक की रेंज देगी.

Photo: Mercedesbenz.com

पिक-अप और स्पीड

इसका मोटर 272hp की पावर देता है. ये कार सिर्फ 6.7 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.

Photo: Mercedesbenz.com

20 मिनट की फास्ट चार्जिंग

मर्सिडीज का दावा है कि इसकी बैटरी सिर्फ 20 मिनट की फास्ट चार्जिंग से तकरीबन इतना चार्ज हो जाती है, जिससे 400 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है.

Photo: Mercedesbenz.com

क्या होगी कीमत

जानकारों का मानना है कि, मर्सिडीज बेंज अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को 55 से 60 लाख रुपये की कीमत में पेश कर सकती है.

Photo: Mercedesbenz.com

Read Next