39-इंच हाइपरस्क्रीन, 762KM रेंज! आई धांसू इलेक्ट्रिक कार

23 April 2026

By; Aaj Tak Auto

C-Class इलेक्ट्रिक

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी नई प्योर इलेक्ट्रिक कार C-Class से पर्दा उठा दिया है.

Photo: mercedes-benz.com

GLC वाला प्लेटफॉर्म

इस कार को नए MB.EA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो GLC EV के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करता है.

Video: Insta/Mercedesbenz

कैसा है डिज़ाइन

नई C-Class EV का डिजाइन काफी मॉडर्न रखा गया है. इसमें कूपे जैसी सिल्हूट, स्लोपिंग रूफलाइन और फास्टबैक स्टाइल रियर डिजाइन दिया गया है.

Photo: mercedes-benz.com

कार का फ्रंट लुक

फ्रंट में बड़ी इल्यूमिनेटेड ग्रिल और Mercedes का लोगो देखने को मिलता है. साथ ही LED हेडलैंप और स्टार शेप DRLs इसे यूनिक लुक देते हैं.

Photo: mercedes-benz.com

बैटरी और रेंज

इस इलेक्ट्रिक कार में 94kWh की बैटरी दी गई है, जो 800V सिस्टम को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, इसका WLTP रेंज 762 किलोमीटर तक है.

Photo: mercedes-benz.com

पॉवर और पिक-अप

इसका इलेक्ट्रिक मोटर 489hp की पावर देता है और यह कार सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. 

Photo: mercedes-benz.com

10 मिनट में चार्ज

इसमें 330kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे महज 10 मिनट के चार्ज में करीब 325 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है.

Photo: mercedes-benz.com

शानदार स्टोरेज स्पेस

इस इलेक्ट्रिक कार में 470 लीटर का बूट स्पेस और 101 लीटर का फ्रंक (सामने के बोनट में मिलने वाला स्टोरज स्पेश) भी मिलता है.

Photo: mercedes-benz.com

1.8 टन पेलोड

मर्सिडीज बेंज का दावा है कि, C-Class इलेक्ट्रिक कार 1.8 टन तक का वजन खींच सकती है.

Photo: mercedes-benz.com

हाइपरस्क्रीन

कार के अंदर नया और प्रीमियम केबिन मिलता है. इसमें 39.1 इंच का बड़ा MBUX हाइपरस्क्रीन दिया गया है, जो पूरी डैशबोर्ड पर फैला हुआ है. 

Photo: mercedes-benz.com

AI बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट 

यह सिस्टम MB.OS पर चलता है और OTA अपडेट को सपोर्ट करता है. इसमें AI बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट और स्मार्ट नेविगेशन भी दिया गया है.

Photo: mercedes-benz.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मसाज, वेंटिलेशन व मेमोरी फंक्शन वाली सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. 

Photo: mercedes-benz.com

लंबा व्हीलबेस

लंबे व्हीलबेस की वजह से केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है. साथ ही कई एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम भी दिए गए हैं, जो कैमरा और सेंसर की मदद से काम करते हैं.

Photo: mercedes-benz.com

पहले US में लॉन्च

नई इलेक्ट्रिक C-Class को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे अन्य बाजारों में उतारा जाएगा.

Photo: mercedes-benz.com

Read Next