100KM बिना पेट्रोल चलेगी ये कार! इस दिन होगी लॉन्च

12 July 2026

By: Aaj Tak Auto

Mercedes-AMG E 53

जर्मनी की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज भारतीय बाजार में अपनी नई हाइब्रिउ कार 'AMG E 53' को लॉन्च करने जा रही है.

Photo: mercedes-amg.com

इस दिन होगी लॉन्च

इस प्लग-इन-हाइब्रिड कार को आगामी 23 जुलाई को बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा.

Photo: mercedes-amg.com

इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर

यह कार प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, जिसमें दमदार पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा.

Photo: mercedes-amg.com

टर्बोचार्ज्ड इंजन

इस सेडान में 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड स्ट्रेट-सिक्स पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अकेले 449hp की पावर देता है. इसके साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.

Photo: mercedes-amg.com

जबरदस्त पावर

इसमें इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 163hp तक की एक्स्ट्रा पावर देती है. दोनों मिलकर स्टैंडर्ड मॉडल में 585hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं.

Photo: mercedes-amg.com

612hp की पावर

अगर ग्राहक AMG डायनमिक प्लस पैकेज चुनते हैं तो रेस स्टार्ट मोड एक्टिव होने पर कुल पावर बढ़कर 612hp तक पहुंच जाती है.

Photo: mercedes-amg.com

3.8 सेकेंड में रफ्तार

इस सेटअप के साथ यह सेडान सिर्फ 3.8 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 280 किमी/घंटा बताई गई है.

Photo: mercedes-amg.com

21.2kWh की बैटरी

इस हाइब्रिड सेडान में 21.2kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 100 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है.

Photo: mercedes-amg.com

बिना पेट्रोल चलेगी 100KM

यानी बिना पेट्रोल के भी ये कार 100 किमी दौड़ सकती है. खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक मोड में भी यह 140kmph तक की स्पीड से चल सकती है.

Photo: mercedes-amg.com

चार्जिंग की भी सुविधा

इसमें 11kW AC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इंटरनेशनल मार्केट में इसके लिए 60kW DC फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी उपलब्ध है.

Photo: mercedes-amg.com

20 मिनट में 80% चार्ज

जिससे बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक लगभग 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

Photo: mercedes-amg.com

E-Class पर बेस्ड है कार

नई E 53 का डिजाइन मौजूदा E-Class पर बेस्ड है, लेकिन इसमें कई AMG स्पेशल बदलाव किए गए हैं.  

Photo: mercedes-amg.com

किए गए हैं ये बदलाव

इसमें इल्यूमिनेटेड AMG ग्रिल, बड़े फ्रंट एयर इंटेक, चौड़े फ्रंट व्हील आर्च और डकटेल स्पॉइलर दिया गया है.

Photo: mercedes-amg.com

स्पोर्टी लुक

पीछे की तरफ नया डिफ्यूजर और चार गोल एग्जॉस्ट पाइप इसे और ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं.

Photo: mercedes-amg.com

कैसा है केबिन

केबिन में रेड ब्रेक कैलिपर्स और माइक्रोफाइबर फिनिश वाला AMG स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है, जिससे इसका परफॉर्मेंस लुक और बेहतर हो जाता है.

Photo: mercedes-amg.com

मिलेंगे ये फीचर्स

कार के अंदर AMG स्पोर्ट्स सीटें, AMG स्टीयरिंग व्हील, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.4 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. 

Photo: mercedes-amg.com

Read Next