11 June 2026
By: Aajtak Auto
ब्रिटेन की सुपरकार निर्माता कंपनी मैकलॉरेन (McLaren) की कारें भारत में सस्ती होने वाली हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी कारों की कीमत 38 फीसदी तक कम कर सकती है.
Photo: cars.mclaren.com
अगर ऐसा होता है तो मैकलॉरेन पहली सुपरकार कंपनी बन जाएगी, जिसने भारत-यूके ट्रेड एग्रिमेंट का फायदा कंज्यूमर्स को देने का फैसला लिया है.
Photo: cars.mclaren.com
इससे पहले जगुआर लैंड रोवर ने भी भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रिमेंट की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कई कारों की कीमतों को कम कर दिया था.
Photo: cars.mclaren.com
अगर मैकलॉरेन भी ऐसा करती है, तो कंपनी की कई कारों की कीमत में बड़ी गिरावट आएगी. मैकलॉरेन 750एस कूपे फिलहाल 7.94 करोड़ में आती है.
Photo: cars.mclaren.com
प्राइस कट के बाद McLaren 750S कूपे की कीमत 4.94 करोड़ पहुंच जाएगी. यानी इसकी कीमतों में 3 करोड़ रुपये की सीधी कटौती होगी.
Photo: cars.mclaren.com
वहीं कन्वर्टिबल 750एस स्पाइडर की कीमत कटौती के बाद 8.78 करोड़ से घटकर 5.46 करोड़ पहुंच जाएगी. इसकी कीमत 3.32 करोड़ कम होगी.
Photo: cars.mclaren.com
मैकलॉरेन जीटीएस ग्रैंड टूरर की कीमत 6.15 करोड़ से घटकर 3.83 करोड़ रुपये पर आ जाएगी. इसकी कीमतों में 2.3 करोड़ की कटौती होगी.
Photo: cars.mclaren.com
हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इन कटौतियों की पुष्टि नहीं की है. मैकलारेन आर्टुरा की कीमतों में कोई कटौती नहीं होगी.
Photo: cars.mclaren.com
इसकी वजह कार का हाइब्रिड होना है. डील के तहत हाइब्रिड कारों पर 5 साल तक कम टैक्स का बेनिफिट नहीं मिलेगा.
Photo: cars.mclaren.com