6 लाख से कम दाम... धांसू माइलेज! आ रही Maruti की माइक्रो SUV

13 August 2026

By; Aaj Tak Auto

Maruti की बड़ी तैयारी

मारुति सुजुकी भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी एक नई माइक्रो-SUV पर काम कर रही है.

Photo: Nexapexperience.com

Punch को चुनौती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस माइक्रो एसयूवी को फिलहाल Y43 कोडनेम दिया गया है. माना जा रहा है कि यह SUV सीधे Punch और Exter को टक्कर देगी.

Photo: ITG

कम दाम में आएगी कार

खास बात यह है कि मारुति इसे किफायती कीमत में उतारकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकती है.

Photo: Gloabal Suzuki

कम दाम में आएगी कार

कंपनी ने अभी इस SUV को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स में इसके कई अहम पहलुओं का अंदाजा लगाया जा रहा है.

Photo: Gloabal Suzuki

खरखोदा प्लांट से संकेत

कुछ दिनों पहले मारुति सुजुकी ने अपने खरखोदा प्लांट के कुछ एरियल शॉट्स शेयर किए थें. जिसमें एक नई एसयूवी की बड़ी खेप को स्पॉट किया गया था.

Photo: marutisuzuki.com

हो सकती है माइक्रो SUV

अंदाजा लगाया जा रहा है कि, यही मारुति सुजुकी की आने वाली माइक्रो एसयूवी हो सकती है. क्योंकि इसका डिजाइन कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद किसी कार से मेल नहीं खाता है.

Photo: marutisuzuki.com

टॉल-बॉय डिजाइन

उम्मीद है कि कंपनी इसमें टॉल-बॉय डिजाइन अपना सकती है. यह डिजाइन मारुति वैगनआर में पहले ही काफी सफल साबित हो चुका है.

Photo: marutisuzuki.com

सेफ्टी होगी दमदार

इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग पैड और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है.

Photo: marutisuzuki.com

इंजन ऑप्शन

इसमें कंपनी Fronx वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है. इसके अलावा 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी इसमें मिलने की उम्मीद है.

Photo: marutisuzuki.com

CNG का भी ऑप्शन

मारुति की कारों में CNG की मांग को देखते हुए इस SUV में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प भी दिया जा सकता है.

Photo: marutisuzuki.com

हाइब्रिड तकनीक

मारुति सुजुकी फिलहाल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीरीज हाइब्रिड तकनीक लाने की दिशा में भी काम कर रही है. उम्मीद है कि ये इस एसयूवी में भी मिले.

Photo: marutisuzuki.com

क्या होगी कीमत

लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे सेगमेंट के लिहाज से 6 लाख रुपये से कम कीमत में पेश करे.

Photo: marutisuzuki.com

कम्पटीटर्स की कीमत

माइक्रो एसयूवी सेगमेंट के दो लीडर्स टाटा पंच की कीमत 5.70 लाख रुपये और हुंडई एक्स्टर की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: hyundai;.com

Read Next