12 Sep 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी ने हाल में ही ब्रेजा और बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है. दोनों ही कारों को नए इंजन के साथ लॉन्च किया गया है.
Photo: marutisuzuki.com
अब मारुति एक और कार के नए वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है, जो काफी पॉपुलर है. हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी वैगनआर की.
Photo: marutisuzuki.com
कैमोफ्लॉज से ढकी मारुति सुजुकी वैगनआर को हाल में ही टेस्टिंग में देखा गया है. कार के एक्सटीरियर में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद कम है.
Photo: marutisuzuki.com
फिलहाल वैगनआर 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. कार को पेट्रोल और सीएनजी अवतार में खरीदा जा सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
वैगनआर फेसलिफ्ट में कार के इंजन में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. कंपनी इस कार में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन दे सकती है.
Photo: marutisuzuki.com
ये इंजन ही स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो में आ रहा है. बलेनो फेसलिफ्ट में आने वाला जेड12ई इंजन 83 एचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है.
Photo: marutisuzuki.com
फिलहाल वैगनआर 1.0 लीटर और 1.2 लीटर के इंजन के ऑप्शन में आता है. मौजूदा वैगनआर में 6 एयरबैग की सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी वैगनआर पेट्रोल का क्लेम्ड माइलेज 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं सीएनजी में ये कार 34.05 Km/Kg का माइलेज देती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति ने इस कार की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकती है.
Photo: marutisuzuki.com