25 May 2026
By; Aaj Tak Auto
लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने वैकल्पिक फ्यूल की चर्चा को तेज कर दिया है. कभी सस्ती रही CNG भी अब महंगी हो चली है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
ऐसे में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी 5 जून 2026 को देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च करने की तैयारी में है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
खास बात यह है कि यह लॉन्चिंग एनवायरनमेंट डे के मौके पर होगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी.
Video: PTI
गडकरी ने बताया कि आने वाली यह नई कार E100 यानी 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन पर चल सकेगी.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कार के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में Wagon R E100 की चर्चा तेज हो गई है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
आपको याद दिला दें कि, इससे पहले भी मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो में Wagon R Flex Fuel मॉडल को शोकेस कर चुकी है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
कार का मौजूदा टॉल ब्वॉय डिजाइन, कॉम्पैक्ट साइज और शहरों के लिए आसान ड्राइविंग स्टाइल पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
हालांकि इसमें फ्लेक्स-फ्यूल बैजिंग, नए डीकल्स और कुछ खास कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं. असली बदलाव कार के इंजन और फ्यूल सिस्टम में देखने को मिलेंगे.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
इथेनॉल पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा कोरोसिव फ़्यूल माना जाता है. ऐसे में कार के फ्यूल लाइन, इंजेक्टर, सील और फ्यूल टैंक जैसे कंपोनेंट में बदलाव लाजमी है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
ECU यानी इंजन कंट्रोल यूनिट को भी अपडेट किया जाएगा ताकि वह इथेनॉल की मात्रा के हिसाब से खुद ही फ्यूल सप्लाई और इग्निशन टाइमिंग को एडजस्ट कर सके.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
आमतौर पर हाई इथेनॉल फ्यूल वाली गाड़ियों में इन दोनों चीजों पर खास काम करना पड़ता है. इसके अलावा माइलेज कम होने की समस्या भी किसी से छुपी नहीं है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
फ्लेक्स-फ्यूल कारों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मौजूदा पेट्रोल इंजन टेक्नोलॉजी पर ही बेस्ड होती हैं, लेकिन इनमें कुछ तकनीकी बदलाव किए जाते हैं.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
ऐसे में जो ग्राहक अभी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं, उनके लिए फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी एक सस्ता और आसान विकल्प बन सकती है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG
अब सबकी की नजरें 5 जून पर टिकी हैं. अगर उम्मीद के मुताबिक यह कार लॉन्च होती है, तो यह भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है.
Photo: Ashwin Satyadev/ITG