पुरानी गाड़ी भी दे जाएगी तगड़ा पैसा! बेस्ट Resale वैल्यू वाली कारें

27 March 2026

By; Aaj Tak Auto

कैसे खरीदते हैं नई कार

नई कार खरीदते समय ज्यादातर लोग लुक, फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज पर गौर करते हैं. लेकिन लोग रीसेल वैल्यू को नज़रअंदाज कर देते हैं.

Photo: Freepik

डेप्रिसिएशन वैल्यू

कार एक ऐसा एसेट है जिसकी कीमतों में गिरावट उसके खरीदारी के अगले दिन से ही शुरू हो जाती है. जिसे डेप्रिसिएशन वैल्यू कहा जाता है. 

Photo: Freepik

ध्यान देना जरूरी

जब आप कई जतन कर के अपने पसंद की कार खरीदते हैं तो यह ध्यान देना जरूरी है कि, वाहन की कीमत समय के साथ बहुत ज्यादा न गिरे.

Photo: Freepik

ऐसी कारें देती हैं ज्यादा रीसेल वैल्यू

जिस गाड़ी की डिमांड लंबे समय तक बनी रहती है, या जिन वाहनों लगातार फेसलिफ्ट (अपडेटेड) मॉडल आते हैं उनकी रीसेल वैल्यू भी बनी रहती है.

Photo: Freepik

अपडेटेड मॉडल

सेकंड हैंड कार मार्केट में ऐसी गाड़ियों की भी खूब मांग रहती है. जिनके अपडेटेड मॉडल बाजार में आते रहते हैं.

Photo: PTI

बेस्ट रीसेल वैल्यू वाली कारें

आज हम आपको कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बताएंगे जो पुरानी होने के बावजूद भी अच्छी रीसेल वैल्यू देती हैं. देखें लिस्ट- 

Photo: Freepik

कीमत: 4.99 लाख 

वैगनआर 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन में आती है. ये कार स्पेस और माइलेज के लिए मशहूर है. 3-5 पुरानी कार भी 70% वैल्यू दे जाती है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti WagonR

कीमत: 5.79 लाख

मारुति स्विफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. ये कार अपने स्पोर्टी लुक और परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है. 4 से 6 साल पुरानी स्विफ्ट का भी 60-70% वैल्यू मिल जाती है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Swift

कीमत: 34.16 लाख

पहली फॉर्च्यूनर 18 लाख रुपये में आई थी, आज ये दोगुनी महंगी हो गई है. भौकाली लुक और कंफर्ट इसकी खूबी है. 4-6 साल पुरानी एसयूवी भी 80% तक वैल्यू देती है.

Photo: toyotabharat.com

Toyota Fortuner

कीमत: 18.85 लाख

इनोवा 2.4 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है. ये कार स्पेस, कंफर्ट और इंजन लाइफ के लिए जानी जाती है. 5-7 साल पुरानी इनोवा के 80% तक वैल्यू मिल जाती है.

Photo: toyotabharat.com

Toyota Innova

कीमत: 13.00 लाख

स्कॉर्पियो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में मशहूर है. अपने परफॉर्मेंस के बूते इस एसयूवी का 3-5 साल पुराना मॉडल भी 70% रीसेल वैल्यू देता है.

Photo:  Auto.mahindra.com

Mahindra Scorpio

कीमत: 11.95 लाख

होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. ये कार अपने लुक, लग्ज़री फीचर्स और स्पीड के लिए मशहूर है. 3-5 साल पुरानी सिटी की भी 65-70% वैल्यू मिल जाती है.

Photo: hondacarindia.com

Honda City

कीमत: 10.79 लाख

क्रेटा सेगमेंट की बादशाह है. 1.5 लीटर इंजन वाली ये एसयूवी अपने पावर, परफॉर्मे और स्पोर्ट लुक के चलते मशहूर है. 2-3 साल पुरानी क्रेटा भी 70–75% वैल्यू देती है.

Photo: Hyundai.com

Hyundai Creta

Read Next