7 September 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में किफायती और एंट्री लेवल कारों की डिमांड हमेशा से रही है. बीते अगस्त में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला. लोगों ने बज़ट कारों को खूब पसंद किया.
Video: ITG
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी की टॉल ब्वॉय कही जाने वाली Maruti Wagon R की. अगस्त में ये देश की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार बनी है.
Photo: Marutisuzuki.com
इस दौरान वैगनआर के कुल 20,180 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल में बेचे गए 14,552 यूनिट के मुकाबले 39% ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति वैगनआर हमेशा से ही अपने टॉल-ब्वॉय लुक, केबिन में बेहतर स्पेस, लो-मेंटनेंस और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती रही है.
Photo: Marutisuzuki.com
कुल 12 वेरिएंट में आने वाली इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 7.24 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसकी लंबाई 3,655 मिमी, चौड़ाई 1,620 मिमी, ऊंचाई 1,675 मिमी है. इसमें 2,435 मिमी का व्हीलबेस और 335 लीटर बूट स्पेस मिलता है.
Photo: Marutisuzuki.com
ये कार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन (1.0 लीटर और 1.2 लीटर) में आती है. जो क्रमश: 55.92 Bhp से लेकर 88.5 Bhp तक की पावर जेनरेट करता है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट 34.05 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देता है. जो कि सेगमेंट में सबसे ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसमें 17.78 सेमी स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com