23 September 2026
By: Aaj Tak Auto
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी मशहूर हैचबैक कार Wagon R के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने वाली है.
Photo: Marutisuzuki.com
नई WagonR Facelift की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, इस बार सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि कार के मैकेनिकल सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
Photo: Marutisuzuki.com
नई मारुति WagonR Facelift का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति धीरे-धीरे अपने मौजूदा 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K-Series पेट्रोल इंजन को नए 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन से रिप्लेस कर रही है.
Photo: Marutisuzuki.com
यही इंजन फिलहाल स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो में दिया जा रहा है. नया Z12E इंजन बेहतर थर्मल एफिशिएंसी, बेहतर वॉल्यूमेट्रिक परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है.
Photo: Marutisuzuki.com
हालांकि, मौजूदा 4-सिलेंडर इंजन की तुलना में इसका पावर आउटपुट थोड़ा कम होगा. लेकिन डेली सिटी राइड के दौरान लो-एंड टॉर्क बेहतर मिलने की उम्मीद है.
Photo: Marutisuzuki.com
नया इंजन ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी देने में भी सक्षम होगा. मौजूदा वैगनआर पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 34 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-Series इंजन करीब 81 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा.
Photo: Marutisuzuki.com
इसके अलावा ग्राहकों को 5-स्पीड ऑटो गियर शिफ्ट यानी AMT का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है. शहर के ट्रैफिक में AMT बेहतर विकल्प माना जाता है.
Photo: Marutisuzuki.com
WagonR के CNG वर्जन में सबसे बड़ी परेशानी इसके बूट स्पेस को लेकर रही है. CNG टैंक के कारण सामान रखने की जगह काफी कम हो जाती है.
Photo: Marutisuzuki.com
अब मारुति सुजुकी इस समस्या का समाधान करने की तैयारी में है. नई WagonR CNG में अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है.
Photo: Marutisuzuki.com
अगर कंपनी ये बदलाव करती है तो इससे सामान रखने के लिए काफी ज्यादा स्पेस मिलेगा. इसका फायदा खासतौर पर परिवार के साथ लांग ट्रिप में मिलेगा.
Photo: Marutisuzuki.com
नई WagonR अपने मौजूदा टॉल-बॉय डिजाइन के साथ ही आएगी. लेकिन इसमें कुछ थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
केबिन की बात करें तो नई WagonR में भी कंपनी कई अपडेट दे सकती है. इसमें बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसके अलावा कार में नए सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. यानी कंपनी का फोकस केवल माइलेज और इंजन पर ही नहीं बल्कि सेफ्टी पर भी होगा.
Photo: Marutisuzuki.com
Wagon R Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल (4.99 लाख रुपये) के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि कंपनी इसे इसी प्राइस में भी उतार सकती है.
Photo: Marutisuzuki.com