4.99 लाख की कार का जबर क्रेज! कंपनी ने बना डाली 35 लाख गाड़ियां

18 December 2025

BY: Aaj Tak Auto

भारतीय सड़कों पर पिछले ढाई दशक से लगातार दौड़ती एक किफायती हैचबैक कार ने इतिहास रच दिया है.

इस कार ने रचा इतिहास

Photo: Marutisuzuki.com

बच्चे को स्कूल ड्रॉप करना हो, ऑफिस जाना हो, फैमिली ट्रिप या हो सिटी राइड. हर मामले में भरोसे की पहचान बन चुकी Wagon R ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है.

बेहद उपयोगी है ये कार

Photo: Marutisuzuki.com

दिसंबर 1999 में पहली बार लॉन्च हुई इस आइकॉनिक कार के अब तक तीन जेनरेशन मॉडल ने कुल 35 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है.

1999 में पहली बार लॉन्च

Photo: ITG

यह कार फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर स्थित प्लांट्स में तैयार की जा रही है.

यहां बन रही है कार

Photo: Marutisuzuki.com

इसके साथ ही वैगनआर, ऑल्टो और स्विफ्ट के बाद मारुति की उन चुनिंदा मॉडलों में शामिल हो गई है, जिन्होंने यह बड़ा प्रोडक्शन माइलस्टोन हासिल किया है.

ऑल्टो, स्विफ्ट की जमात 

Photo: Marutisuzuki.com

इंडस्ट्री बॉडी SIAM की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैगनआर पिछले 4 सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है. 

4 सालों से बेस्ट सेलिंग

Photo: Marutisuzuki.com

ग्लोबल लेवल पर भी सुजुकी वैगनआर ने अगस्त 2025 में 1 करोड़ यूनिट की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था.

1 करोड़ ग्लोबल सेल

Photo: Marutisuzuki.com

यह कार जापान, भारत और यूरोप सहित 75 से अधिक देशों में बेची जा रही है, जो इसके इंटरनेशनल एक्सेप्टेंस का सबूत है.

75 देशों में बिकती है वैगनआर

Photo: Marutisuzuki.com

मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक प्रोडक्शन माइलस्टोन नहीं है, बल्कि पीढ़ियों के भरोसे को दर्शाता है. 

क्या कहते हैं एमडी

Photo: Marutisuzuki.com

भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये है. ये कार दो पेट्रोल इंजन (1.0 लीटर और 1.2 लीटर) ऑप्शन में आती है.

कीमत और इंजन ऑप्शन

Photo: Marutisuzuki.com

कंपनी का दावा है कि, इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 34.05 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. 

34 किमी का माइलेज

Photo: Marutisuzuki.com

इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और ESP शामिल हैं. इसके अलावा 17.78 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

मिलते हैं ये फीचर्स

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next